Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

Lucknow : दिल्ली के हिंसक प्रदर्शन के लिए यूपी के लोगों को जिम्मेदार ठहराने पर घिरे अखिलेश, भाजपा ने बताया प्रदेश का अपमान

Lucknow : भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। रविवार को अखिलेश यादव ने दिल्ली में जारी हिंसक प्रदर्शन के पीछे उत्तर प्रदेश के लोगों का हाथ बताया था। उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सपा प्रमुख ने प्रदेश के लोगों और नौजवानों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इसके अलावा राकेश त्रिपाठी ने अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती और जेपीएनआईसी के मुद्दे पर भी अखिलेश को घेरा।

अखिलेश ने यूपी के लोगों का अपमान किया

राकेश त्रिपाठी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में संभावित हार को देखते हुए अखिलेश यादव बौखलाहट में बयान दे रहे हैं। हताशा और निराशा में वह ऊल-जुलूल बातें कर उत्तर प्रदेश के लोगों को अपमानित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश अब तक अपराधियों और आरोपियों की जाति और मजहब के आधार पर बयान देते थे, लेकिन अब क्षेत्र के आधार पर भी लोगों को अपमानित कर रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नौजवान इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मार ली है। उन्होंने सवाल उठाया कि कोई पूर्व मुख्यमंत्री अपने ही प्रदेश के लोगों को बदनाम कैसे कर सकता है।

अयोध्या से चुनाव लड़ें अखिलेश, नहीं तो मांगें माफी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देने के मुद्दे पर राकेश त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव अपने ही बड़बोलेपन में फंस गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी, जिसे योगी आदित्यनाथ ने स्वीकार करते हुए अखिलेश को भी अयोध्या से मैदान में उतरने का न्योता दे दिया।

राकेश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ने का साहस नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को या तो मुख्यमंत्री योगी की चुनौती स्वीकार कर अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहिए या सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए कि गलती से उनके मुंह से यह बात निकल गई थी।

जेपीएनआईसी पर अखिलेश को घेरा

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश यादव द्वारा जेपीएनआईसी का मुद्दा उठाए जाने पर राकेश त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी पर जेपी के सिद्धांतों, व्यवहार और आदर्शों को भुलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने आपातकाल के खिलाफ आंदोलन किया और कांग्रेस के विरोध में अपनी राजनीति की, लेकिन आज समाजवादी पार्टी उनके सिद्धांतों को भुला चुकी है।

त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि जेपी के नाम पर अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनाने के बहाने अखिलेश यादव ने अपनी तिजोरी भरी। संचालन समिति में अपने परिवार के सदस्यों को रखा ताकि जीवन भर भ्रष्टाचार किया जा सके। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश यादव को बताना चाहिए कि आखिर 200 करोड़ में बनने वाला जेपीएनआईसी 850 करोड़ खर्च करने के बाद अधूरा क्यों छोड़ा गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें