Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

Hapur News : हापुड़ में नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में भक्तों का सैलाब, माता के जयकारों से गूंजा शहर

Hapur News : हापुड़ में शारदीय नवरात्रि का पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ शुरू हो गया है। पहले दिन सुबह से ही शहर के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंजते रहे और चारों ओर भक्तिमय माहौल बना रहा।

नवरात्रि को लेकर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। फूलों और रंग बिरंगी रोशनियों से मां का दरबार बेहद आकर्षक लग रहा है। सजावट को देखने और माता के दर्शन के लिए दूर दराज से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिरों के आसपास लाउडस्पीकर पर बज रहे भक्ति गीतों ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया है।

पहले नवरात्र से ही बाजारों में भी चहल पहल बढ़ गई है। पूजा पाठ से जुड़ी सामग्री, चुनरी, नारियल, फूल माला और सजावट के सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ रही है। उधर त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। एसपी ने खुद मंदिरों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है और मंदिरों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन में किसी तरह की परेशानी न हो।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें