Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

रेलवे ट्रैक पर लेटी महिला को घर लेकर पहुंचा युवक, पति ने चाकू मारकर किया लहूलुहान

थाना मोदीनगर क्षेत्र की विजयनगर कॉलोनी क्षेत्र में रविवार रात एक महिला को लेकर जमकर बवाल हुआ
थाना मोदीनगर क्षेत्र की विजयनगर कॉलोनी क्षेत्र में रविवार रात एक महिला को लेकर जमकर बवाल हुआ

अमर सैनी

गाजियाबाद। थाना मोदीनगर क्षेत्र की विजयनगर कॉलोनी क्षेत्र में रविवार रात एक महिला को लेकर जमकर बवाल हुआ है। रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के लिए लेटी महिला को वहां से गुजर रहे एक युवक ने बचा लिया। इसके बाद युवक महिला को लेकर उसके घर पहुंचा। जहां महिला के पति ने पहले युवक से गाली-गलौज की। फिर चाकू से हमला कर युवक को लहूलुहान कर दिया।
नगर की कृष्णापुरी कॉलोनी निवासी अजय कुमार रविवार रात दस बजे के आसपास मच्छर मारने वाली कोएल लेने के लिए दुकान पर जा रहे थे। जब वह विजयनगर कॉलोनी स्थित रेलवे फाटक 16 के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक महिला रेलवे ट्रैक पर लेटी हुई और थोड़ी देर बाद ही ट्रेन आने वाली है। अजय कुमार ने महिला को किसी तरह ट्रैक से हटाया।महिला ने बताया कि मेरा पति से विवाद हुआ है। आए दिन की मारपीट से परेशान होकर आज मैं आत्महत्या करने के लिए आई है। इसके बाद अजय कुमार महिला को लेकर उसके घर पहुंचा। आरोप है कि घर पहुंचते ही महिला का पति उसके साथ गाली गलौच करने लगा। इतना ही नहीं महिला के पति ने अजय पर चाकू से कई वार किए। जिस कारण वह घायल हो गए।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घायल अजय कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। अजय की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *