Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

डिप्टी रजिस्ट्रार से ऑक्सी होम्ज के लोगों ने जताया विरोध

टीला मोड़ स्थित ऑक्सी होम्ज के लोगों ने मरम्मत के लिए शुल्क बढ़ाने पर रोक को लेकर डिप्टी रजिस्ट्रार से विरोध जताया
टीला मोड़ स्थित ऑक्सी होम्ज के लोगों ने मरम्मत के लिए शुल्क बढ़ाने पर रोक को लेकर डिप्टी रजिस्ट्रार से विरोध जताया

अमर सैनी

गाजियाबाद। टीला मोड़ स्थित ऑक्सी होम्ज के लोगों ने मरम्मत के लिए शुल्क बढ़ाने पर रोक को लेकर डिप्टी रजिस्ट्रार से विरोध जताया। सोमवार को लोग पोस्टर व बैनर लेकर नीतिखंड एक स्थित कार्यालय पर एओए के लोग पहुंचे और सोसाइटी के फोटो देते हुए कहा कि मरम्मत बहुत जरूरी है।
बता दें कि एओए ने मरम्मत कराने को 15 साल के लिए मेंटेनेंस शुल्क 80 फीसदी बढ़ाने का फैसला किया था। एओए के उपाध्यक्ष विपिन कुमार का कहना था कि आमसभा की बैठक कर 63 प्रतिशत लोगों ने सहमति दी थी। कुछ लोगों के विरोध पर डिप्टी रजिस्ट्रार ऋषभ अग्रवाल ने शुल्क न बढ़ाने के निर्देश दिए थे, इसलिए सोमवार को कार्यालय पर आकर विरोध जताया है। डिप्टी रजिस्ट्रार का कहना है कि शुल्क बढ़ाने को लेकर बैठक और लोगों की सहमति की जानकारी नहीं दी थी, इसलिए रोक लगाने को कहा था। एओए ने सभी दस्तावेज दे दिए हैं। इसकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *