Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

नवविवाहित जोड़ों के लिए गुड न्यूज, घर-घर जाकर दुल्हन को शगुन किट देंगी आशा

नवविवाहित जोड़ों के लिए खुशखबरी है। अब आशा कार्यकर्ता ऐसे नवदंपतियों को घर-घर जाकर शगुन किट देंगी
नवविवाहित जोड़ों के लिए खुशखबरी है। अब आशा कार्यकर्ता ऐसे नवदंपतियों को घर-घर जाकर शगुन किट देंगी

अमर सैनी

गाजियाबाद। नवविवाहित जोड़ों के लिए खुशखबरी है। अब आशा कार्यकर्ता ऐसे नवदंपतियों को घर-घर जाकर शगुन किट देंगी। गाजियाबाद जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 3940 शगुन किट बांटी जाएंगी। दुल्हन को शगुन किट देकर आशाएं परिवार नियोजन और सेहत के प्रति जागरूक करेंगी। यहीं नहीं नवदंपती को शादी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से नव जोड़ों को शगुन किट बांटने की तैयारी की गई है। इसके लिए प्रति आशा कार्यकर्ताओं को चार से पांच किट दी गई हैं। नगरीय क्षेत्र में 240 और ग्रामीण क्षेत्रों में 624 आशा नव दंपतियों के घर पर दस्तक देकर दुल्हन को शगुन के रूप में किट देंगी।
शगुन किट में तौलिया, बिंदी, मास्क, दो रुमाल, कंघा, शीशा, सेफ्टी रेजर, नेल कटर, विवाह पंजीकरण आवेदन, शगुन पुस्तिका, बधाई संदेश और एक पाऊच और कैरी बैग रहेगा। सुरक्षित मातृत्व एवं शिशु योजना के नोडल अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि दुल्हन को शगुन किट देने का मकसद नव दंपतियों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करना है। आशा कार्यकर्ता दुल्हन को सुरक्षित और असुरक्षित दिनों के बारें में भी बताएंगी। साथ ही गर्भनिरोधक दवा के सेवन के तरीके की भी जानकारी देंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शगुन किट में विवाह पंजीकरण आवेदन भी दिया गया है। नव दंपतियों को विशेष विवाह अधिनियम 1954 और हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 के अंतर्गत पंजीकरण कराने की सलाह भी दी गई है। यह पंजीकरण स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करके भी कराए जा सकते हैं। आशा कार्यकर्ता नए जोड़ों को विवाह पंजीकरण के लिए भी प्रेरित करेंगी।

ऐसे बांटी जाएंगी किट

ब्लॉक शगुन किट

मुरादनगर 700

भोजपुर 900

लोनी 620

डासना 720

शहरी क्षेत्र 1000
गाजियाबाद में सुरक्षित मातृत्व एवं शिशु योजना के नोडल अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में नव दंपति को चिह्लित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें शगुन किट देकर परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने को कहा गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *