Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

नोएडा में ध्वस्त की 4 मंजिला इमारत

प्राधिकरण की अर्जित जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर प्राधिकरण सख्त है
प्राधिकरण की अर्जित जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर प्राधिकरण सख्त है

अमर सैनी

नोएडा। प्राधिकरण की अर्जित जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर प्राधिकरण सख्त है। करीब एक सप्ताह पहले प्राधिकरण ने सेक्टर-104 की हाजीपुर खसरा नंबर 412 पर बनी एक इमारत को सील किया था। जिस पर लिखा था ये इमारत अवैध है। नोटिस का जवाब नहीं देने पर सोमवार को प्राधिकरण की टीम दस्ता और स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। यहां प्राधिकरण ने इमारत को ध्वस्त करने के लिए अंदर से उसे तोड़ना शुरू किया।

ये इमारत चार फ्लोर की है। जिसका कंस्ट्रक्शन अभी चल रहा था। इस दौरान सभी फ्लोर पर बने कांच के केबिन और शीशों को तोड़ा गया। कोई हंगामा न हो इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। आगामी दो से तीन दिनों में इमारत को ध्वस्त किया जाएगा। साथ ही जमीन को प्राधिकरण अपने कब्जे में लेगा। जमीन प्राधिकरण की नियोजित जमीन है। प्राधिकरण अधिकारी ने बताया कि भू माफियाओं ने खसरा नंबर 412 की जमीन पर कब्जा किया था। ये जमीन करीब 1500 वर्गमीटर के आसपास है। इसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपए के आसपास आंकी जा रही है। इस पर तेजी के साथ निर्माण किया जा रहा था। प्राधिकरण अधिकारियों ने विजित के दौरान इसे सील करते हुए निर्माण कार्य रूकवा दिया था। साथ ही भू माफियाओं के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी के साथ ही प्राधिकरण ने हिंडन विहार के आसपास बनी इमारतों को भी सील किया था। यहां भी कार्रवाई की जाएगी। बता दे अब तक प्राधिकरण करीब एक महीने में करीब 1.20 लाख वर्गमीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराते हुए अवैध निर्माण हटाया। इस कुल जमीन की कीमत करीब 600 करोड़ रुपए के आसपास है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *