Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

नामांकन से पूर्व नायब और मनोहर के भव्य रोड शो में उमड़ा लोगों का हुजूम

 

करनाल, 6 मई (कोमल रमोला )
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को भव्य रोड़ शो के बाद करनाल में नामांकन दाखिल किया। इससे पहले दोनों ने जनसभा की। इसके बाद निकले रोड शो में उमड़ी भीड़ के साथ दोनों नेता नामांकन स्थल पर पहुंचे और नामांकन किया। सीएम नायब सैनी के कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर उनकी पत्नी सुमन सैनी ने नामांकन दाखिल किया।
जबकि मनोहर लाल के कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर करनाल से मौजूदा सांसद संजय भाटिया ने नामांकन किया। इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया,मंत्री महिपाल ढांडा और सुभाष सुधा, लोकसभा चुनाव सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, हरविंदर कल्याण, रामकुमार कश्यप, प्रमोद विज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा कि पूरे हरियाणा की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है और आज करनाल में मनोहर लाल ने नामांकन किया है। नामांकन पत्र भरने के बाद सीएम नायब सैनी ने कहा कि करनाल विधानसभा से भी भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी और नरेंद्र मोदी जी की झोली में 10 कमल डालकर आएंगे। वहीं एक कमल चंडीगढ़ लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा की जनता का साथ मिल रहा है।
*कार्यकर्ता “माइक्रो मैनेजमेंट” से इस जीत को सबसे बड़ी जीत में दर्ज करें: नायब सिंह सैनी*
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह एक-एक बूथ पर बड़ी जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार होली और दिवाली हमारे पर्व है, इसी प्रकार चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और हमें इस महापर्व में एक-एक वोट को महत्वपूर्ण मानते हुए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि बड़े अंतर से चुनाव जितवाकर मनोहर लाल को बड़ी पंचायत में भेजने का काम करें।
*मनोहर लाल ने भरा नामांकन*
दूसरी तरफ हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल नामांकन भरने पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि उन्हें जनता का साथ और भरपूर प्यार मिल रहा है। जिसके बल पर वो कह सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में सभी लोकसभा सीट जीतकर क्लीन स्वीप करेगी। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में करनाल से भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत हासिल करेगी।

*मनोहर लाल का कार्यकर्ताओं से आह्वान एकजुट होकर मोदी जी के 400 पार के लक्ष्य को सार्थक करें*
नामांकन पत्र भरने से पहले उपस्थित कार्यकर्ताओं को विजय रैली में संबोधित करते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केवल भारत के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के सबसे बड़े नेता हैं। आज जब भी कोई विश्व में संकट आता है तो विश्व भर के नेता संकट के समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क स्थापित करते हैं और उसका समाधान पूछते हैं। उन्होंने वर्तमान लोकसभा चुनाव को धर्म और अधर्म तथा न्याय और अन्याय के बीच लड़ाई बताते हुए कहा कि एक ओर भाजपा के रूप में धर्म और न्याय है तो दूसरी ओर भाजपा विरोधी ताकते है,जोकि धर्म के विरुद्ध और अन्याय की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वह एकजुट होकर इस लड़ाई में नरेंद्र मोदी के अबकी बार 400 पार के नारे को पूरा करने में अपना योगदान दें। मनोहर लाल ने करनाल विधानसभा उप चुनाव में नायब सिंह सैनी को बड़े अंतर से चुनाव जितवाने की अपील की।

*नायब और मनोहर की विजय संकल्प यात्रा में उमड़े हजारों लोग*, *मोदी-मोदी से गूंजा करनाल*
नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले दोनों नेताओं ने एक साथ यहां विजय यात्रा निकाली। यह विजय यात्रा रामलीला मैदान रेलवे रोड से प्रारंभ हुई, जो भगवान वाल्मीकि चौक, नेताजी सुभाष बाजार, ओल्ड बठला केमिस्ट, ए-1 स्वीट्स, चेतन गारमेंटस, महावीर जैन स्वामी चौक, नेहरू पैलेस, ओपीएस ज्वैलर्स, महाबीर दल, स्कूटर मार्केट, सनातन धर्म मंदिर, कर्ण स्वीट्स, सुविधा, निर्मल जूस कॉर्नर, ज्ञान भूषण अस्पताल, भारती इलेक्ट्रानिक्स, लीला ग्रैंड, भगवान परशुराम चौक, होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन, कार एक्सपर्ट, पेट्रोल पंप सेक्टर-12, पाठक अस्पताल होते हुए सेक्टर-12 मार्केट पहुंची।
कई किलोमीटर तक भाजपा समर्थकों का हुजूम देखकर भाजपा नेताओं का विश्वास दृढ़ करने के लिए प्रयाप्त था कि करनाल से दोनों ही प्रत्याशियों की जीत का मार्जिन इस बार एतिहासिक हो सकता है। हजारों लोगों के मुंह से निकले मोदी-मोदी के उद्घोष से वातावरण घंटों तक मोदीमय रहा। यहां सेक्टर 12 में लघु सचिवालय में दोनों नेताओं ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
*ये भी रहे विजय यात्रा में शामिल*
इस मौके पर राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार, सांसद संजय भाटिया, लोकसभा संयोजक हरविंदर कल्याण, प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता, महिपाल ढांडा, भाजपा लोकसभा चुनाव सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, पानीपत जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला, निवर्तमान मेयर रेणू बाला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट वेद पाल, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, विस्तारक शशी दुरेजा, जिला महामंत्री सुनील गोयल, पूर्व मीडिया कॉडीनेटर जगमोहन आनंद, निर्मला बैरागी, इन्द्री विधायक राम कुमार कश्यप, गजेंद्र सलूजा, पूर्व विधायक सरदार बक्शीश सिंह, भगवान दास कबीरपंथी, पूर्व उद्योग मंत्री हरियाणा शशीपाल मेहता, अमरनाथ सौदा, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, बृज गुप्ता, कृष्ण गर्ग, डा अशोक कुमार, साहिल मदान, सुनील गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *