Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार

 

चंडीगढ़, 5 मई (कोमल रमोला )

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को खरड़ में श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा से उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए प्रचार किया। भगवंत मान ने एक बड़ा रोड शो निकाला जहां उनके साथ मलविंदर कंग और आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के विधायक, कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान और चमकौर साहिब के विधायक चरणजीत सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र भूमि के लोगों का उत्साह देखकर बहुत खुश हैं और ऐसा लगता है कि लोगों का जनादेश पहले से ही स्पष्ट है, बस औपचारिक घोषणा बाकी है।

भगवंत मान ने कहा कि उन्हें हर जगह से यही प्रतिक्रिया मिल रही है। कल वह गुजरात में थे और वहां उनका रोड शो ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से गूंज रहा था। उन्होंने कहा कि मैं कड़ी मेहनत से कभी पीछे नहीं हटता, जब से उन्होंने (बीजेपी) अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला है, मेरा काम और जिम्मेदारियां दोगुनी हो गई हैं, लेकिन मेरे पास आपका समर्थन है और जिसके पास पंजाबियों का समर्थन है वह कभी असफल नहीं हो सकता।

भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने 43,000 सरकारी नौकरियां दीं। सभी को मुफ्त बिजली दी। हर खेत को अंतिम छोर तक नहरी पानी दिया। 850 से अधिक आम आदमी क्लीनिक बनाए। 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाए और दिन के दौरान किसानों को बिजली दी और यह सब बस में दो सालों में हुआ। उन्होंने कहा कि जहां दूसरी सरकारें सरकार की संपत्तियों को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बेचती हैं, वहीं उनकी सरकार ने जीवीके थर्मल पावर प्लांट खरीदा और इसका नाम गुरु अमरदास जी के नाम पर रखा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जल्द ही इंडस्ट्री को भी सस्ती बिजली देगी और इससे पंजाब में इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील जैसी कंपनियां पहले से ही पंजाब में निवेश कर रही हैं।

भगवंत मान ने कहा कि इस आगामी सीजन में नहर का 70 प्रतिशत पानी पंजाब के खेतों में सिंचाई के लिए जाएगा। फिर पंजाब में करीब 6 लाख ट्यूबवेल बेकार हो जाएंगे। इससे बिजली बोर्ड के करीब 7,000 करोड़ रुपये बचेंगे और उस पैसे से उनकी सरकार महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह की गारंटी पूरी करेगी। मान ने कहा कि वह पैसा कमाने के लिए राजनीति में नहीं हैं, वह व्यवस्था को बदलने, उसे बेहतर बनाने और पंजाबियों की सेवा करने के लिए यहां हैं।

भगवंत मान ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सबका विकास जरूरी है। किसान, व्यापारी, मजदूर सभी खुश रहें और उन्हें उनके काम का मूल्य मिले। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब में अपने दो साल के काम के आधार पर वोट मांग रहा हूं। दिल्ली में हम अपने आठ साल के काम के नाम पर वोट मांग रहे हैं, क्योंकि हम काम की राजनीति करते हैं। लेकिन बड़े शर्म की बात है कि 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे नरेंद्र मोदी मंगलसूत्र और धर्म के नाम पर वोट मांग रहे हैं। मान ने कहा कि भाजपा नफरत और डर की राजनीति करती है। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे भाजपा को पंजाब में जड़ें न जमाने दें। पंजाब अपने सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। हम गुरुपर्व, ईद और नवमी एक साथ मनाते हैं। गुरु नानक देव जी द्वारा 20 रुपये से शुरू किया गया लंगर समस्त मानव जाति के लिए ‘सरब सांझा’ है।

उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब की धरती गुरुओं और महान बलिदानियों की धरती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पलायन न करें क्योंकि अब व्यवस्था बदल रही है। भ्रष्टाचार खत्म हो गया है और लोगों को पंजाब में नौकरियों, करियर और नए व्यवसायों के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने वेरका और मार्कफेड जैसे विभागों को मुनाफे में ला दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऊंचाई या गहराई से डर नहीं लगता, उन्हें सिर्फ अकाल पुरख से डर लगता है।

भगवंत मान ने अन्य पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन पर हर रोज प्यार और फूल बरसाए जाते हैं जबकि अकाली, भाजपा और कांग्रेस नेताओं से हाथ मिलाने के बाद लोग उंगलियां गिनकर यह सुनिश्चित करते हैं कि उन्होंने कुछ चुराया तो नहीं है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल पंजाब को बचाने के लिए तभी निकलते हैं, जब तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे होता है अन्यथा उन्हें लू लग जाती है। पंजाब में ऐसे सीएम थे जो वोट लेने के बाद अपने महलों के गेट बंद कर देते थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में पहली बार हुआ है कि पंजाब के लोगों की अपनी सरकार है। 90 फीसदी युवा मुझे ‘बाई जी’ कहते हैं क्योंकि मैं उनका अपना हूं। मैं उन्हीं में से एक हूं।

भगवंत मान से दावा किया कि 4 जून को दोपहर 2 बजे से पहले ही आम आदमी पार्टी को आनंदपुर साहिब से विजेता घोषित कर दिया जाएगा। संबोधन का समापन करते हुए आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार मालविंदर सिंह कंग ने इतनी बड़ी संख्या में रोड शो में शामिल होने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया और उनके निरंतर समर्थन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान भी को धन्यवाद दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *