Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

फैक्टरी में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख

थाना फेस -दो क्षेत्र के सेक्टर-80 के डी- ब्लॉक स्थित लिथियम सोलर बैटरी बनाने वाली फैक्टरी की पहली मंजिल पर आग लग गई
थाना फेस -दो क्षेत्र के सेक्टर-80 के डी- ब्लॉक स्थित लिथियम सोलर बैटरी बनाने वाली फैक्टरी की पहली मंजिल पर आग लग गई

अमर सैनी

नोएडा। थाना फेस -दो क्षेत्र के सेक्टर-80 के डी- ब्लॉक स्थित लिथियम सोलर बैटरी बनाने वाली फैक्टरी की पहली मंजिल पर आग लग गई। अंदर मौजूद करीब 20 लोग आग लगते ही बाहर निकल आए और घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। पांच गाड़ियों की मदद से करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। कंपनी के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है। अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि आग लगने के बाद अंदर मौजूद लोगों ने इस पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि आग का दायरा बढ़ने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। टीम ने पानी का छिड़काव कर आग का दायरा बढ़ने से रोक दिया वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *