Saturday, 31 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास, हापुड़ कोर्ट ने सुनाया फैसलाHapur News : हापुड़ के पूठ गांव में मेड़ जोतने को लेकर हंगामा, ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश करने वाला गिरफ्तारLucknow : योगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सव, किसानों-व्यापारियों का होगा सम्मानLucknow : टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएंHaryana Sports Awards:  पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्थाLucknow : बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत- मुख्यमंत्री

चार महीनों में तीन बड़ी घटनाओं से दहला नोएडा

कारोबारी का 15 साल का बेटा हुआ था अगवा, अब मिली लाश
कारोबारी का 15 साल का बेटा हुआ था अगवा, अब मिली लाश

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में पुलिस पर ऐतबार खत्म सा हो गया है। जहां एक ओर सीएम योगी पूरे सूबे में कानून व्यवस्था की तारीफ करने में लगे है। तो वहीं, दूसरी ओर नोएडा में पुलिस की नाक के नीचे चार महीनों में तीन घटनाओं ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जिसने प्रशासन पर भी सवालिया निशान लगा दिया है।

कारोबारी का 15 साल का बेटा हुआ था अगवा, अब मिली लाश

ग्रेटर नोएडा में एक कारोबारी के बेटे को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई। 15 साल के छात्र कुणाल का शव बुलंदशहर में एक नहर से बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक, 1 मई को कारोबारी के बेटे को कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट के बाहर से अगवा कर लिया था। उसे ढूंढने के लिए पुलिस की 10 टीमें लगाई गई थी। लेकिन उसे सुरक्षित बरामद नहीं किया जा सका। इस हत्याकांड के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है।

शादी का माहौल बदला मातम में
मामले में मृतक के पिता का कहना है कि ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के रहने वाले कृष्ण कुमार अपना रेस्टोरेंट चलाते हैं। वो बेटी की शादी की तैयारियों को लेकर गांव गए हुए थे। बेटी की शादी 10 मई को होनी थी। इस दौरान 1 मई को उनके बेटे कुणाल शर्मा का रेस्टोरेंट के बाहर से अपहरण हो गया। अपहरण की शिकायत थाना बीटा 2 पुलिस को दी थी। उसे ढूंढने के लिए 10 टीमों का गठन किया था। इसके बाद भी पुलिस कुणाल को नहीं खोज पाई। आरोप है कि पुलिस ने तत्परता से मामले की जांच नहीं कि जिसके बाद कुणाल का शव बुलंदशहर के नहर से बरामद हुआ है।

पहले भी इसी तरह के मामले आ चुके सामने
15 साल के कुणाल शर्मा से पहले एक ऐसी ही घटना सामने आई थी, जब नाबालिग बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। वो मामला इसी साल फरवरी में दनकौर के बिलासपुर क्षेत्र में हुआ था। व्यापारी के नाबालिग बेटे वैभव सिंगल की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद कई दिनों तक बाजार भी बंद रहा था। इसी के साथ ही अपहरण का एक ऐसा ही केस नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र से सामने आया था। गनीमत ये रही थी कि वहां बच्चा सुरक्षित था, लेकिन किडनैपिंग की खबरों ने पुलिस पर सवालिया निशान लगा दिए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने विशेष समुदाय के युवक पर अपनी बेटी का अपरहण किए जाने का आरोप लगाया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *