Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

Hapur News : हापुड़ में सीईसी के इस्तीफे की मांग पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में

Hapur News : हापुड़ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता बुलंदशहर रोड स्थित सपा कार्यालय से जुलूस के रूप में निकले। उनके हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां थीं। नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने कई बार प्रयास किया जिससे पुलिस और नेताओं के बीच नोकझोंक हो गई। इसके बावजूद कार्यकर्ता तहसील चौराहे और मेरठ तिराहा स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचे और धरना दिया।

धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। सपा जिला कार्यालय पर भी पुतले में आग लगाई गई। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई।

प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कई सपा नेताओं को हिरासत में ले लिया। सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब देने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर, पदम सिंह, इकबाल कुरैशी, अय्यूब सिद्दीकी, संजय गहलोत और अमित समेत कई कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें