Saturday, 31 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिBulandshahar : बुलंदशहर में अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्पChandigarh : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आप ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, धुरी से लड़ेंगे भगवंत मानChandigarh : नशा तस्करी के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए भगवंत मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 35 विशेष एनडीपीएस अदालतें होंगी स्थापितDeveloped India 2047: सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया, अब 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Government Schemes: कश्यप समाज की गौरवशाली परंपरा सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति की मिसाल : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीRun For Unity: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में ‘रन फॉर यूनिटी’ को दिखाई हरी झंडी, दौड़ में स्वयं भी लिया भागNew delhi : दिल्ली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता दौड़ का शुभारंभ, अमित शाह ने दिलाई एकता की शपथ

एल्विश यादव की बढ़ेगी परेशानी

सर्पविष तस्करी प्रकरण में फंसे बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही
सर्पविष तस्करी प्रकरण में फंसे बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही

अमर सैनी

नोएडा। सर्पविष तस्करी प्रकरण में फंसे बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एल्विश यादव के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। ईडी मुख्यालय के निर्देश पर राजधानी लखनऊ स्थित जोनल कार्यालय द्वारा इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।ईडी की ओर से एल्विश यादव से पूछताछ के लिए समन भेजने की तैयारी चल रही है। वहीं ईडी की टीम जल्द ही नोएडा पुलिस से संपर्क कर सकती है। बता दें कि भाजपा सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपुल्स फार एनिमल्स के पदाधिकारी गौरव गुप्ता की शिकायत पर एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ नोएडा की कोतवाली सेक्टर-49 में नवंबर 2023 में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने मामले में चार सपेरों समेत पांच लोगों को संस्था की मदद से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने मार्च 2024 में एल्विश यादव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। पुलिस की ओर से इन मामले में एक हजार पन्नों का आराेप पत्र भी न्यायालय में दाखिल कर दिया गया है। अब, ईडी इस मामले में बड़े कार्रवाई की तैयारी में है।सूत्रों के मुताबिक ईडी यह पता लगाने में जुटी है कि सांपों का जहर एनसीआर के नामचीन होटलों, क्लबों, रिजार्ट ओर फार्म हाउस में होने वाली रेव पार्टियों में उपलब्ध कराया जाता था। अब ईडी के अधिकारी इन्हें चिह्नित कर संचालकों को तलब करके पूछताछ कर सकते हैं।

जांच के दायरे में एल्विश यादव की महंगी गाड़ियां
वहीं एल्विश यादव की महंगी गाड़ियां भी जांच के दायरे में हो सकती हैं। ईडी को एल्विश के पास कई लग्जरी गाड़ियों का काफिला होने की जानकारी भी मिली है। इसके बारे में उनसे पूछताछ की जाएगी। एल्विश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले गौरव गुप्ता का कहना है कि इस मामले में हमने पूर्व में ही सभी आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।एल्विश यादव ही नहीं इस मामले में हरियाणवी गायक फाजिलपुरिया की भूमिका भी जांच की जानी चाहिए। पुलिस ने कई और आरोपितों को पकड़ने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *