Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

ग्रेटर नोएडा में कुनाल का अपहरण, पुलिस की आधा दर्जन से ज्यादा टीमें कर रही तलाश

थाना बीटा 2 क्षेत्र के ऐच्छर से ढाबा संचालक के 15 साल के बेटे के किडनैप हुए चार दिन बीत गए हैं
थाना बीटा 2 क्षेत्र के ऐच्छर से ढाबा संचालक के 15 साल के बेटे के किडनैप हुए चार दिन बीत गए हैं

अमर सैनी

नोएडा। थाना बीटा 2 क्षेत्र के ऐच्छर से ढाबा संचालक के 15 साल के बेटे के किडनैप हुए चार दिन बीत गए हैं। लेकिन पुलिस अभी भी किडनैपरों को नहीं तलाश पाई है। पुलिस दावा कर रही है कि बच्चे की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पूरे जिले में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। पुलिस की कई टीमें किडनैपरों और बच्चे की तलाश में जुटी है।
थाना बीटा 2 क्षेत्र के ऐच्छर से अगवा ढाबा संचालक के 15 साल के बेटे कुनाल की तलाश में पुलिस की आधा दर्जन से ज्यादा टीमों ने जिले में सर्च अभियान चलाया हुआ है। पुलिस घटना स्थल के चारों तरफ जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने अब तक इकटठा की सभी फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है। जिससे की आरोपियों के बारे में कुछ सुराग हाथ लग सके। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं जिस पर काम किया जा रहा है। साथ ही पुलिस इस मामले की कई एंगलों से जांच कर रही है।
कुनाल को ले जाने वाली कार में एक युवती भी थी। इस मामले की शुरूआत से अब तक पुलिस दावा कर रही है कि कुनाल अपनी मर्जी से गया है। पुलिस का तर्क है कि क्योंकि जिस जगह से कार निकलती दिखाई दे रही है वहां काफी सारे ऑटो चालक मौजूद हैं। पुलिस ने ऑटो चालकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्हें अपहरण जैसा कुछ नहीं लगा। अब पुलिस प्यार के एंगल पर गहनता से जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *