Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

चैलेंजर्स ग्रुप ने बच्चों को पहुंचाया स्कूल

शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जिससे समाज में बेहतर बदलाव लाया जा सकता है
शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जिससे समाज में बेहतर बदलाव लाया जा सकता है

अमर सैनी

नोएडा। शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जिससे समाज में बेहतर बदलाव लाया जा सकता है। इसी सकारात्मक सोच के साथ समाजिक संस्था चैलेंजर्स ग्रुप विगत सात वर्षों से समाजहित में निरंतर कार्यरत है। नोएडा जैसे शहर में बसी झुग्गियों में बसर करने वाले कई ऐसे परिवार हैं, जिनके बच्चे आर्थिक तंगी की वजह से शिक्षा से वंचित हैं। ऐसे बच्चों की आवाज को बुलंद बनाने हेतु चैलेंजर्स ग्रुप ने चैलेंजर्स की पाठशाला (निशुल्क शिक्षा केंद्र) की शुरुआत की। जिसमें बच्चों को न केवल शिक्षा बल्कि उनके कौशल विकास से संबंधित सभी चीजों का प्रशिक्षण कराया जाता है जिसमें बच्चों को पूर्णरूप से सशक्त कर उनका प्रवेश स्कूल में कराया जाता है इस वर्ष भी चैलेंजर्स ग्रुप की टोली ने सेक्टर -22 स्थित झुग्गी बस्तियों के 42 बच्चों का दाखिला नोएडा स्थित विभिन्न स्कूलों में कराया गया है। चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा बताते हैं कि संस्था द्वारा पहले इन बच्चों को पाठशाला में निःशुल्क शिक्षा दी जाती है फिर इनकी योग्यता अनुसार इनको स्कूलों में दाखिला दिलाया जाता है बता दें कि संस्था पिछले सात वर्षों में अब तक करीबन 450 बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिला चुकी है। इस बड़ी उपलब्धि में पाठशाला के शिक्षकों का बड़ा योगदान है जिसमें रोशनी कुमारी, गीतिका, मेघानशी शर्मा, नीतू सिंह, वैष्णवी सिंह, पारुल सक्सेना आदि साथी शामिल हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *