Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

विदेश में खपाई रवि ने काली कमाई, कारोबार का बड़ा हिस्सा है बेनामी

गैंगस्टर और स्क्रैप माफिया रवि काना की महिला सहयोगी काजल से पूछताछ में विदेश में रवि की संपत्ति होने की जानकारी हुई है
गैंगस्टर और स्क्रैप माफिया रवि काना की महिला सहयोगी काजल से पूछताछ में विदेश में रवि की संपत्ति होने की जानकारी हुई है

अमर सैनी

नोएडा।गैंगस्टर और स्क्रैप माफिया रवि काना की महिला सहयोगी काजल से पूछताछ में विदेश में रवि की संपत्ति होने की जानकारी हुई है। काजल की 24 घंटे की पुलिस रिमांड शनिवार को सुबह 10 बजे शुरू हुई। पुलिस ने उससे रवि के काले कारोबार के वित्तीय लेनदेन के संबंध में जानकारी की। इस दौरान काजल का रवि से भी आमना-सामना कराया गया। कई बड़े अधिकारियों ने भी काजल से पूछताछ की।

रवि काना की गिरफ्तारी के बाद जब से पुलिस ने उसका रिमांड हासिल किया है, तब से लगातार पूछताछ चल रही है। इस दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। इसी क्रम में शनिवार को काजल को भी रिमांड पर लिया। काजल से पुलिस ने पूछा कि काले कारोबार से जो पैसा इकट्ठा किया है वह कहां-कहां निवेश किया है। क्या विदेश में भी निवेश किया है। बताया गया है कि विदेश में होटल कारोबार में गिरोह का निवेश है। पुलिस को पता चला है कि कारोबार का बड़ा हिस्सा बेनामी है। इसमें लेनदेन कैश में हुआ है। लेनदेन का बड़ा काम मुंह जुबानी भी होता था। इस पूछताछ का विवरण तैयार कर बड़े स्तर पर सौंपे जाने की तैयारी की गई है।
सूत्रों के मुताबिक जो भी नाम सामने आए हैं उनकी सूची बनाकर आला अधिकारियों को सौंपी गई है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ललित मोहन गुप्ता ने बताया कि काजल से एक ही स्थान पर पूछताछ की गई है। उसे कहीं सत्यापन के लिए नहीं ले जाया गया है। रविवार को सुबह 10 बजे उसकी रिमांड अवधि समाप्त हो जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *