Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

बीमारी के बाद बाल भारती पब्लिक स्कूल में पढ़ने आयी छात्रा को थमाई टीसी

सेक्टर-21 स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल के प्रबंधकों की मनमानी की वजह से 9वीं कक्षा की एक छात्रा एडमिशन के लिए अलग-अलग स्कूलों में धक्के खा रही
सेक्टर-21 स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल के प्रबंधकों की मनमानी की वजह से 9वीं कक्षा की एक छात्रा एडमिशन के लिए अलग-अलग स्कूलों में धक्के खा रही

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-21 स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल के प्रबंधकों की मनमानी की वजह से 9वीं कक्षा की एक छात्रा एडमिशन के लिए अलग-अलग स्कूलों में धक्के खा रही है। कोई खास वजह नहीं है। बीमारी की वजह से छात्रा कुछ दिन स्कूल न जा सकी। इस वजह से उसकी उपस्थति कम हुई। उपस्थति कम होने का कारण बताकर स्कूल प्रबंधन ने छात्रा का नाम अपने स्कूल से काट कर उसे टीसी थमा दी है।
इस मामले को लेकर परिजनों ने डीएम से लेकर डीआईओएस तक सभी से गुहार लगाई, लेकिन स्कूल प्रिंसिपल पर कोई असर नहीं। आज आल नोएडा स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष यतेंद्र कसाना और उपाध्यक्ष विकास बंसल को साथ लेकर जब छात्रा के माता-पिता ने स्कूल प्रिंसिपल से मिलने की कोशिश की तो उन्हें स्कूल ने गेट से ही लौटा दिया गया। यतेंद्र कसाना ने कहा कि सरकार लड़कियों को शिक्षित करने के लिए कई तरह की कदम उठा रही है। वहीं नोएडा के बाल भारती स्कूल की प्रिंसिपल की मनमानी जारी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आल नोएडा स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन जल्द ही स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *