Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

अभिभावकों ने भैंस के आगे बीन बजाकर पीटा ढोल

संजयनगर के डीडीपीएस स्कूल के गेट पर दूसरे दिन भी अभिभावकों का गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन के साथ धरना जारी रहा
संजयनगर के डीडीपीएस स्कूल के गेट पर दूसरे दिन भी अभिभावकों का गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन के साथ धरना जारी रहा

अमर सैनी

गाजियाबाद । संजयनगर के डीडीपीएस स्कूल के गेट पर दूसरे दिन भी अभिभावकों का गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन के साथ धरना जारी रहा। दूसरे दिन अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन को जगाने के लिए न सिर्फ भैंस के आगे बीन बजाई बल्कि ढोल बजवा कर स्कूल प्रबंधन की मनमानी का विरोध जताया।
यहां की अभिभावकों ने खुद भी ढोल बजाया और भैंस के ऊपर डीडीपीएस स्कूल संजयनगर मुर्दाबाद के नारे छपे पोस्टर भी ओढा दिया। भैंस को कुछ दूर तक घूमाने के बाद स्कूल गेट पर ही अभिभावकों ने बांध दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिभावकों को वहां से हटाने का प्रयास किया, लेकिन अभिभावक अपनी मांग पूरी होने तक हटने को तैयार नहीं है। जीपीए की अध्यक्ष सीमा त्यागी ने कहा कि स्कूल प्रशासन नियमों को ताक पर रखकर अपनी मनमानी करने पर तुला है। लगातार विरोध के बाद भी स्कूल की स्थिति ऐसी हो गई है जैसे भैंस के आगे बीन बजा रहे हों, इसलिए स्कूल प्रबंधन को जगाने के लिए जहां ढोल बजाया जा रहा है वहीं भैंस को लाकर उसके आगे बीन बजाकर स्कूल के रैवेये को दर्शाया जा रहा है। स्कूल पूर्व में अभिभावकों को आश्वासन दे चुका है, उसके बाद भी बच्चों को जबरदस्ती दूसरी ब्रांच में भेजा जा है। अभिभावकों के विरोध के बाद भी स्कूल अपनी मनमानी कर रहा है। इस मामले में पुलिस और प्रशासन की ओर से भी स्कूल को चेतावनी दी गई, लेकिन स्कूल नहीं मान रहा है। अभिभावकों की शिकायत पर भी स्कूल के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। पुलिस भी अभिभावकों को ही धरने से हटाने के प्रयास में हैं। अभिभावकों का कहना है कि निर्माण के नाम पर उनके बच्चों को दूसरी ब्रांच में भेजा जा रहा है, जिससे उनके बच्चों को मुश्किलें होंगी। सीमा त्यागी ने कहा कि अभी सभी बच्चे अपनी-अपनी क्लास में ही बैठे हैं, इससे साफ पता चलता है कि स्कूल में कोई कमी नहीं है। फिर भी स्कूल जबरदस्ती बच्चों को दूसरी ब्रांच में भेजने पर आमादा है जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सतपाल चौधरी, अनिल सिंह, डॉ.बीपी त्यागी, विवेक त्यागी सहित सैंकडो अभिभावक मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *