Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

Power Supply: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एटीएस हैप्पी ट्रेल्स सोसाइटी में बिजली आपूर्ति बाधित, डीजी का खर्च बढ़ने से निवासी परेशान

Power Supply: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एटीएस हैप्पी ट्रेल्स सोसाइटी में बिजली आपूर्ति बाधित, डीजी का खर्च बढ़ने से निवासी परेशान

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एटीएस हैप्पी ट्रेल्स सोसाइटी में सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के मुताबिक एनपीसीएल की ओर से बिजली से संबंधित कार्य किए जाने के कारण मुख्य बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। बिजली बंद होने के बाद सोसाइटी में डीजी के माध्यम से आपूर्ति की गई, लेकिन इसकी महंगी दरों ने निवासियों की चिंता बढ़ा दी।

सोसाइटी निवासी प्रीतेश राय ने बताया कि अचानक बिजली आपूर्ति बंद होने से बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित हुए। मुख्य बिजली आपूर्ति नहीं मिलने के कारण सोसाइटी को डीजी पर निर्भर रहना पड़ा। निवासियों का कहना है कि डीजी से मिलने वाली बिजली के लिए सामान्य बिजली की तुलना में काफी अधिक भुगतान करना पड़ता है।

लोगों के मुताबिक सोसाइटी में डीजी के माध्यम से बिजली इस्तेमाल करने पर करीब 25 रुपये प्रति यूनिट शुल्क लिया जाता है। ऐसे में यदि कई घंटे तक मुख्य बिजली आपूर्ति बाधित रहती है तो परिवारों का बिजली खर्च काफी बढ़ जाता है। खासकर लगातार एसी, पंखे, लिफ्ट और अन्य जरूरी उपकरणों के इस्तेमाल के कारण डीजी बिजली का अतिरिक्त खर्च सीधे निवासियों की जेब पर पड़ता है।

निवासियों ने आरोप लगाया कि एनपीसीएल की ओर से बिजली संबंधी कार्य शुरू करने से पहले उन्हें किसी तरह की पूर्व सूचना नहीं दी गई। लोगों का कहना है कि यदि बिजली कटौती की जानकारी पहले मिल जाती तो वे अपने जरूरी काम और बिजली के इस्तेमाल को उसी अनुसार व्यवस्थित कर सकते थे।

बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद निवासियों ने सोसाइटी के मेंटेनेंस प्रबंधन से इसका कारण जानने का प्रयास किया। इसके बाद प्रबंधन की ओर से एक नोटिस जारी किया गया। इसी नोटिस के माध्यम से लोगों को बताया गया कि एनपीसीएल की ओर से बिजली से संबंधित कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते मुख्य आपूर्ति प्रभावित हुई है।

निवासियों का कहना है कि योजनाबद्ध बिजली कार्य के दौरान उपभोक्ताओं को पहले से जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि अचानक बिजली बंद होने से होने वाली परेशानी को कम किया जा सके। इसके साथ ही लंबे समय तक डीजी पर निर्भर रहने की स्थिति में निवासियों पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें