Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा – गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी

चंडीगढ़, 2 मई(कोमल रमोला ) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को श्री फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी(आप) के उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए चुनाव प्रचार किया। मान ने जीपी के साथ साहनेवाल में एक बड़ा रोड शो निकाला, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। लोगों ने मुख्यमंत्री मान पर फूल बरसाकर स्वागत किया और आम आदमी पार्टी और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए।

भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब के लोगों से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी को जीताने की अपील की और कहा कि आपका जोश और उत्साह देखकर मुझे पूरा यकीन हो गया है कि गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की है, सिर्फ इसका ऐलान होना बाकी है। मान ने कहा कि 1 जून को हमें वोट करने की जिम्मेवारी आपकी है, उसके बाद आपके लिए काम करने की सारी जिम्मेदारी मेरी होगी।

रवनीत बिट्टू वाले अफवाह का मान ने खंडन किया और कहा कि वह यहां किसी को जीताने के लिए नहीं आए हैं। मेरा मकसद 13-0 से जीतना है। बिट्टू चौथे या पांचवें नंबर पर आने की तैयारी करे। उन्होंने कहा कि किसी ने साजिश के तहत यह हवा उड़ा दी है रवनीत बिट्टू मेरा दोस्त है इसलिए मैं उसे जीताने में मदद करूंगा। यह पुरी तरह फर्जी खबर है।

भगवंत मान ने कहा कि वह पंजाब के लोगों से अपने दो सालों के कार्यों के आधार पर वोट मांग रहे हैं। वह राज्य में जहां भी जा रहे हैं लोग हमारे कामों की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों के दौरान 43000 नौजवानों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। 90 प्रतिशत घरों के बिजली बिल जीरो किए। किसानों को सिंचाई के लिए दिन में ही बिना कट लगाए पर्याप्त बिजली दे रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने करीब 850 मोहल्ला क्लीनिक बनाए, जिसमें लोगों के मुफ्त में ईलाज हो रहे हैं। स्कूल ऑफ एमिनेंस खोले और सरकारी स्कूलों की हालत में सुधार किया जिसके कारण इस साल जेईई-मेन में 158 बच्चों का चयन हुआ।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब की पहली ऐसी सरकार है जिसने वायदे से ज्यादा काम किए हैं। 14 टोल प्लाजे बंद किए, जिससे पंजाब के लोगों के रोज 60 लाख रुपए बच रहे हैं, जबकि ये वायदे उन्होंने किए भी नहीं थे। सड़क सुरक्षा फोर्स बनाया जिसके कारण पंजाब में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों में काफी हद तक कमी आई है। इसके अलावा भी कई ऐसे काम किए जिसकी गारंटी नहीं दी गई थी।

भाषण के दौरान मुख्यमंत्री मान ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने सत्ता में रहते हुए सिर्फ पैसे कमाए और भोग-विलास किए। उन्हें पंजाब के लोगों की कोई परवाह नहीं थी। दोनों ने पंजाब के लोगों के मकानों को कच्चे छोड़कर अपने लिए सुख-विलास होटल और सिसवां फार्म हाउस बनाए। वह राजनीति में पैसे कमाने और व्यापार में हिस्सा डालने के लिए नहीं आए हैं। वह लोगों के दुख-दर्द में हिस्सा लेने आए हैं।

भगवंत मान ने भाजपा-कांग्रेस और अकाली दल पर भी हमला बोला और कहा कि इन पार्टियों का मुकाबला नोटा से है। वहीं मेरा मुकाबला महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से है। वह यह लड़ाई पंजाब को रंगला पंजाब बनाने, राज्य में इंडस्ट्री लाने और यहां व्यापार बढ़ाकर पंजाब को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए लड़ रहे हैं।

भगवंत मान ने लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि वह दिन रात पंजाब की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं। मुझे आपके सहयोग की जरूरत है। इस बार आप के सभी 13 उम्मीदवारों को जिताएं। ये जीत कर संसद में पंजाब के लोगों की बुलंद आवाज बनेंगे। इनके जीतने से मुझे भी 13 और हाथ व जुबान मिल जाएंगे, उसके बाद वह दोगुनी रफ्तार और साहस से पंजाब के विकास के लिए काम कर सकेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *