Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

गाजियाबाद में स्क्रैप कारोबारी के घर पर की फायरिंग

थाना लोनी बार्डर क्षेत्र के नाईपुरा मोहल्ले में एक स्क्रैप कारोबारी के घर पर फायरिंग करने की घटना सामने आई
थाना लोनी बार्डर क्षेत्र के नाईपुरा मोहल्ले में एक स्क्रैप कारोबारी के घर पर फायरिंग करने की घटना सामने आई

अमर सैनी

गाजियाबाद। थाना लोनी बार्डर क्षेत्र के नाईपुरा मोहल्ले में एक स्क्रैप कारोबारी के घर पर फायरिंग करने की घटना सामने आई है। ये पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में दो बदमाश फायरिंग कर भागते दिख रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गाजियाबाद थाना लोनी बॉर्डर इलाके में स्क्रैप का काम करने वाले जगपाल सिंह नाईपुरा इलाके में रहते हैं। जगपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब 12:50 बजे दो अज्ञात व्यक्ति बाइक पर आए। सामने बैठे व्यक्ति ने हथियार से उसके घर पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद बाइक सवार फरार हो गए। ये बाइक सवार कौन थे और उन्होंने फायरिंग क्यों की, इस बारे में जगपाल सिंह का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही उन्हें इस बारे में कोई जानकारी है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। पुलिस की कई टीमें जांच में लगाई गई हैं। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और सर्विलांस के जरिए भी बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद फायरिंग करने का कारण पता चल पाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *