Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

अस्पताल में भर्ती किशोरी ने मृत बच्ची को दिया जन्म

थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में स्थित राज्य बीमा कर्मचारी निगम में एक नाबालिक किशोरी प्रसव के लिए भर्ती हुई
थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में स्थित राज्य बीमा कर्मचारी निगम में एक नाबालिक किशोरी प्रसव के लिए भर्ती हुई

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में स्थित राज्य बीमा कर्मचारी निगम में एक नाबालिक किशोरी प्रसव के लिए भर्ती हुई। उसने 7 माह की बच्ची को जन्म दिया। बच्ची की जन्म लेते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जो किशोरी प्रसव के लिए भर्ती हुई थी वह अविवाहित है। उसके परिजनों को शक था कि उसके पेट में दर्द है। पेट में दर्द का उपचार कराने के लिए ही उन्होंने नोएडा के ईएसआई अस्पताल में भर्ती करवाया था। पुलिस को शक है कि किशोरी के साथ बलात्कार हुआ है, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी के परिजन दिल्ली के गाजीपुर क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने बताया कि मृतक नवजात बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उसका डीएनए जांच भी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई दिल्ली पुलिस करेगी। इस घटना से इस बात की जोरदार चर्चा है की बच्ची को उसके किसी परिचित या रिश्तेदार ने अपने हवस का शिकार बनाया है। किशोरी मंदबुद्धि बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *