Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में मिलावटी मिठाई पर खाद्य विभाग का शिकंजा, तिरुपति स्वीट्स पर छापा मारकर 97 हजार की मिठाई नष्टHapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

चाय पत्ती की फैक्टरी में भीषण आग लगी

ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-12 स्थित चाय की पत्ती बनाने की फैक्टरी में मंगलवार की सुबह आग लग गई
ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-12 स्थित चाय की पत्ती बनाने की फैक्टरी में मंगलवार की सुबह आग लग गई

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-12 स्थित चाय की पत्ती बनाने की फैक्टरी में मंगलवार की सुबह आग लग गई। आग इतनी ज्यादा भीषण थी कि फैक्टरी से निकलने वाला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिख रहा था। फायर विभाग की आठ गाड़ियों ने साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पर काबू पाया। फायर विभाग की शुरुआती जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी थी। फैक्टरी बंद होने की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई है।
गौतमबुद्ध नगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर इकोटेक-12 स्थित मास्टरब्लेंड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में सुबह लगभग पांच बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि फैक्टरी में रखी हुई चायपत्ती तक आग नहीं पहुंची। आग फैक्टरी के पीछे वाले शेड में लगी थी। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। विद्युत पैनल में शॉर्ट सर्किट हुआ था। दमकल की टीम द्वारा आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। इसमें कोई जनहानि नहीं है।

धुएं ने फैलाई दहशत

फैक्टरी में आग लगने के बाद चारों तरफ काला धुआं फैल गया। आसमान में इतना धुआं देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। आग बुझाने के काफी देर बाद धुआं कम हुआ। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *