Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Health Camp: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निर्माणाधीन साइट पर मजदूरों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, पोषण और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Health Camp: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निर्माणाधीन साइट पर मजदूरों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, पोषण और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निर्माणाधीन परियोजनाओं पर काम करने वाले श्रमिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नेफोवा फाउंडेशन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। टेकजोन-IV स्थित निर्माणाधीन कंस्ट्रक्शन साइट पर आयोजित शिविर में श्रमिकों को स्वास्थ्य जांच के साथ बेहतर खान-पान, पोषण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व से अवगत कराना और उन्हें दैनिक जीवन में ऐसी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा, जिनसे वे अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकें। इस दौरान श्रमिकों को स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी गईं और अपने शरीर में होने वाले बदलावों एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी गई।

नेफोवा फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि निर्माण स्थलों पर काम करने वाले श्रमिक कठिन परिस्थितियों में शारीरिक मेहनत करते हैं। ऐसे में उनके लिए संतुलित और पौष्टिक भोजन के साथ स्वास्थ्य का नियमित ध्यान रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने श्रमिकों को रोजमर्रा के भोजन में पौष्टिक आहार शामिल करने की सलाह दी।

शिविर के दौरान लोगों को संतुलित आहार और पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन में जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही अत्यधिक जंक फूड और अस्वास्थ्यकर खान-पान से बचने की सलाह दी गई।

स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में व्यक्तिगत स्वच्छता और आसपास के वातावरण को साफ रखने के महत्व पर भी जोर दिया गया। श्रमिकों को बताया गया कि नियमित साफ-सफाई और बेहतर जीवनशैली अपनाकर कई सामान्य बीमारियों और संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है।

फाउंडेशन की ओर से श्रमिकों को नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने और किसी प्रकार की परेशानी होने पर समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया गया। नेफोवा फाउंडेशन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के उन वर्गों तक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पहुंचाना है, जिन्हें नियमित स्वास्थ्य सुविधाओं और जानकारी की अधिक आवश्यकता होती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें