Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

थाना बीटा-2 क्षेत्र के अल्फा-वन सेक्टर में रहने वाले 21 वर्षीय बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई
थाना बीटा-2 क्षेत्र के अल्फा-वन सेक्टर में रहने वाले 21 वर्षीय बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई

अमर सैनी

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के अल्फा-वन सेक्टर में रहने वाले 21 वर्षीय बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है. लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छात्र को मोबाइल गेम पबजी खेलने की लत थी। पुलिस उसके दोस्तों और पीजी में रहने वाले अन्य छात्रों से भी पूछताछ कर रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से बरेली जिले का रहने वाला आशीष शर्मा ग्रेटर नोएडा के एनआईटी कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। रविवार को उनका शव उनके पीजी में मिला। उसके कमरे में दो अन्य छात्र भी रहते थे, जो घटना के वक्त वहां नहीं थे। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीजी का दरवाजा तोड़ा तो उनका शव बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस को आशंका है कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को आशीष बरेली जिले से यहां आया था। शनिवार देर रात उनके घर पर उनसे बात की गई। उन्होंने बताया कि उसके साथ रहने वाले अन्य छात्रों ने पुलिस को बताया कि वह मोबाइल फोन पर पबजी गेम खेलने का आदी था। उन्होंने बताया कि छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *