Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

बंतो कटारिया ने भाजपा नेताओं के साथ किया कालका विधानसभा के गांवों का दौरा

 

पंचकूला, 29 अप्रैल(कोमल रमोला )जैसे-जैसे चुनाव की तारीख 25 मई नजदीक आ रही है भाजपा नेताओं का प्रचार अभियान भी तेज हो रहा है। अंबाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया भी हर रोज दर्जनों गांवों और कस्बों का दौरा कर मतदाताओं से कमल के फूल पर बटन दबाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील कर रही है। सोमवार को बंतो कटारिया ने कालका विधानसभा छेत्र के कई गांवों का दौरा किया और अपने लिए वोट मांगे। इस दौरान लोगों ने बंतो कटारिया का जगह-जगह स्वागत किया और भारी बहुमत से जिताने का भरोसा दिया।
भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग ने बताया कि गांवों के दौरों के दौरान भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कटारिया ने कहा है कि यह चुनाव राष्ट्र के विकास, तरक्की और बेहतर भविष्य के लिए है। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि दो चरणों के मतदान के बाद अब स्पष्ट हो गया है कि देश के लोगों ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना तय कर दिया है। श्रीमती कटारिया ने कहा कि तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है कि आतंकवाद, नक्सलवाद, गरीबी से देश को पूरी तरह से मुक्ति दिलाना है।
नवीन गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला जिला में हुए विकास कार्यों पर बोलते हुए श्रीमती कटारिया ने कहा है कि डबल इंजन सरकार ने 10 सालों में अंबाला लोकसभा क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर को बदला। जितना विकास 10 सालों में हुआ है उतना विकास की कभी कल्पना नहीं की जा सकती थी। कांग्रेस के 55 सालों पर मोदी और नायब सरकार के 10 साल भारी है। श्रीमती बंतो कटारिया ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने 10 वर्षों में सभी वर्गों के लिए विकास कार्य करते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास पर चलकर पंक्ति के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास करने का काम किया है।
नवीन गर्ग ने बताया कि सोमवार को बंतो कटारिया जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कालका मंडल में गोविंद राम धर्मशाला, ऑस्कर होटल, टकरा हरि सिंह के निवास स्थान पर भी गई और अपने लिए समर्थन मांगा। इसके अलावा पिंजोर मंडल में डीएलएफ कॉलोनी अमरावती,परशुराम धर्मशाला, व्हाइट हाउस, चौणा चौंक एवं महादेव कॉलोनी में भी जनसभा को संबोधित किया। व्यापक जनसंपर्क अभियान के दौरान जहां बुजुर्गों ने श्रीमती कटारिया को आशीर्वाद दिया वहीं युवाओं ने 25 मई को हरेक वोट कमल के बटन पर देने का वादा किया।
चुनाव प्रचार अभियान के दौरान मिल रहे समर्थन से गदगद बंतो कटारिया ने कहा कि यह चुनाव मेरा नहीं बल्कि आप सभी का चुनाव है, क्षेत्र की तरक्की का चुनाव है, देश और प्रदेश के विकसित होने का चुनाव है। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि 25 मई को खुद भी वोट डालना और दूसरे लोगों से भी भाजपा के पक्ष में मतदान करना है और तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान बंतो कटारिया के साथ जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, नगर परिषद चेयरमैन कृष्ण लाम्बा, जिला महामंत्री बरिंदर राणा व परमजीत कौर , युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, विधानसभा चुनाव प्रभारी विशाल सेठ, विधानसभा चुनाव संयोजक विनोद सावर्नी, प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण ढुल्ल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुराधा वर्मा ने लोगों से श्रीमती कटारिया के समर्थन में वोट मांगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *