Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर ही विश्वास, कांग्रेस झूठ का पुलिंदाः नायब सैनी

 

पंचकूला/ चंडीगढ़, 28 अप्रैल( कोमल रमोला )। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड, रेलवे और एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने के साथ-साथ एम्स बनाने, मैडीकल कालेज बनाने पर ध्यान दिया। वहीं दूसरी ओर हरियाणा में मनोहर लाल की सरकार ने ऐसे काम किए हैं, जिनका लाभ लंबे समय तक लोगों को मिलता रहेगा। श्री सैनी ने कहा कि हरियाणा में सरकार ने ट्रांसफर पॉलिसी ऐसी बनाई जिससे हर कर्मचारी को लाभ मिला। उन्होंने कहा कि नई भर्ती में बिना खर्ची और बिना पर्ची नौकरी देने का काम किया गया। जिसके कारण आज हर गांव में गरीब घर के 50 से 400 तक बच्चे नौकरी में लगे हैं। 10 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने इतने काम किए हैं कि अब विपक्ष के लोग झूठ बोलकर लोगों को बरगलाकर वोट हथियाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता जानती है कि यह लोग झूठ बोलकर वोट हथियाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने राजस्थान में किसानों का कर्ज माफ करने के नाम पर वोट तो लिया, लेकिन कर्ज माफ नहीं किया,जिसके कारण साढे चार हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली और 16000 किसानों की जमीन कुर्क हो गई।
नायब सैनी अंबाला लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में “विजय संकल्प रैली“ को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अनेक बड़ी-बड़ी समस्याओं का समाधान करने का काम किया है, जिनमें धारा 370 को खत्म करना,राम मंदिर का निर्माण करना,सीएए लागू करना, बोडो समस्या का समाधान शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला के साथ उनका पुराना नाता है। उन्होंने अपनी राजनीतिक शुरुआत यहीं से की थी। आज पूरे हरियाणा से एक ही आवाज आ रही है कि अबकी बार- 400 पार। सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा बड़े मार्जिन से जीत दर्ज कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने इतने काम किए हैं कि आज प्रदेश का हर नागरिक पूरी तरह से खुश है और सरकार ने सुशासन का नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकालने और लोगों को न्याय देने की बात पर बोलते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस देश को तोडऩे और लोगों के साथ अन्याय करने का काम किसी ने किया है तो वह कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को यह बातें करने से पहले अपने पूर्वजों के कार्य देखने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में हमेशा 24 घंटे बिजली देने का वायदा करती रही, लेकिन कभी उसने 24 घंटे बिजली देने का काम नहीं किया, लेकिन भाजपा ने 24 घंटे बिजली देने का काम किया। उन्होंने कहा की बिजली के मामले में देश के 18000 गांव पूरी तरह से अंधेरे में डूबे हुए थे, जहां बिजली नाम की कोई चीज नहीं थी, लेकिन पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन गांवों से अंधेरा मिटाकर यहां बिजली देने का काम किया है।
सीएम सैनी ने कहा कि आज देश में ऐसे राजनीतिक हालात हैं कि देश की जनता नरेंद्र मोदी को 400 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करवाकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी है और कांग्रेस को विपक्ष में बैठने का भी मौका नहीं मिलने वाला है।

5500 करोड़ से किया पंचकूला का विकास : ज्ञानचंद गुप्ता
पंचकूला के विधायक और हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला के विकास को पंख लगाने का काम किया है। 5500 करोड़ रुपए से क्षेत्र में विकास के कार्य हुए हैं। अब से पहले सभी मुख्यमंत्री अपने-अपने क्षेत्र का विकास करते थे, लेकिन भाजपा ने सबका साथ सबका विकास नीति को लागू किया और पूरे हरियाणा का एक समान विकास करवाया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान कार्ड योजना को गरीब लोगों के लिए इलाज के लिए सुखद योजना बताते हुए कहा कि अब गरीब आदमी किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में अपनी इच्छा से इलाज करवा सकता है और उसे अब इलाज के लिए अपनी जमीन बेचने की जरूरत नहीं पड़ती। ज्ञानचंद गुप्ता ने उज्ज्वला योजना, नल से जल योजना का भी जिक्र किया और कहा कि इन योजनाओं के कारण लोगों को काफी लाभ हासिल हुआ है। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में कोई इस बात को सोच भी नहीं सकता था कि कोई ऐसा सिस्टम भी बन सकता है, जिससे बिना खर्ची और बिना पर्ची के नौकरी मिल सके लेकिन मनोहर लाल की सरकार ने इसे सार्थक कर दिया। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में सडक़ों का जाल बिछा है। लतिका शर्मा ने किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, खराब फसलों के मुआवजे का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों के हित में अनेक कदम उठाए हैं और महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है।

अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मिलेगा आयुष्मान कार्ड : बंतो कटारिया
अंबाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फैसला किया है कि तीसरी बार सत्ता में आते ही देश के 70 वर्ष और उससे ऊपर की आयु के सभी लोगों को चाहे वह किसी भी जाति धर्म से संबंध रखते हो उन्हें आयुष्मान कार्ड दिया जाएगा ताकि वे 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में करवा सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को मजबूत करने का काम किया है। नई संसद के पहले ही दिन उन्होंने महिला आरक्षण बिल पास करवाया और महिलाओं को विधानसभा और संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया। भाजपा उम्मीदवार ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि जब लोग मतदान करने के लिए जाएंगे तो वह 2014 से पहले के देश और प्रदेश तथा 2014 के बाद के देश और प्रदेश के बीच अंतर देखेंगे। यह अंतर लोगों को भाजपा को वोट करने के लिए प्रेरित करेगा।

पंचकूला में विजय संकल्प रैली में मंत्री असीम गोयल, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, संतोष चौहान सारवान, पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला प्रभारी प्रमोद कौशिक, जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा, विधानसभा चुनाव संयोजक हरेंद्र मलिक, चुनाव प्रभारी धर्मपाल राणा, परमजीत कौर मुख्य रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी से अंबाला लोकसभा क्षेत्र के उप प्रधान बलवान ठाकुर अपने कई साथियों के साथ पार्टी में शामिल हुए। जननायक जनता पार्टी से अशोक बल्हारा, पंचकूला नगर निगम का निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली वीनू रावत, समाजसेवी पायल सिंह, किन्नर समाज की महंत सोनाक्षी महाराज ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। कार्यक्रम में अग्रवाल सभा, राजपूत सभा, गुरु रविदास सभा, भगवान वाल्मीकि सभा, जागृत ब्राह्मण सभा, गुर्जर सभा, जैन सभा, बैरागी सभा, पंजाबी समाज समेत अनेक समाजसेवी संगठनों और धार्मिक संगठनों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इन संस्थाओं ने किया मुख्यमंत्री नायब सैनी का स्वागत
विजय संकल्प रैली में पंचकूला पहुंचने पर अग्रवाल सभा पंचकूला, राजपूत सभा, गुरू रविदास सभा, भगवान वाल्मिकी सभा, ब्राह्मण सभा, गुर्जर सभा, जैन समाज, वैरागी सभा, पंजाबी समाज, सेंट्रल ट्रेड एसोसिएशन, सीए एसोसिएशन, सनातन धर्म केंद्रीय सभा, मिशन जनहित वेलफेयर सोसायटी, सैनी वेलफेयर एसोसिएशन फूल मालाओं और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसी तरह जांगिड़ ब्राह्ण सभा, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रोटरी क्लब, सीनियर सिटीजन क्लब, लघु उद्योग भारती, श्री श्याम परिवार ट्रस्ट पंचकूला, गौ सेवा धाम, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, ज्वैलर एसोसिएशन, भारत हितैषी संस्था, सीनियर सिटीजन काउंसिल, निरंकारी मिशन, विश्वकर्मा कल्याण संघ, कैमिस्ट एसोसिएशन ने भी मुख्यमंत्री नायब सैनी का जोरदार स्वागत किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *