Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी – भगवंत मान

 

चंडीगढ़, 28 अप्रैल ( कोमल रमोला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को संगरूर लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर के लिए प्रचार किया। मान ने बरनाला में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया और लोगों को मीत हेयर को जीताने की अपील की।

लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और रहेगी। इसमें कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को भी संगरूर की काफी चिंता रहती थी। वह मुझसे हमेशा संगरूर के बारे में पूछते रहते थे।

पिछली बार जब मैं उनसे जेल में मिलने गया तो उन्होंने सबसे पहले संगरूर के बारे में ही पूछा। मैंने उनसे कहा कि अगली बार जब मैं मिलने आऊंगा तो संगरूर का असली हाल बताउंगा और आज यहां लोगों का उत्साह देखकर यह स्पष्ट है कि संगरूर हम भारी अंतर से जीत रहे हैं। अब मैं उन्हें भरोसे के साथ संगरूर की जीत की खबर बता सकता हूं। उन्होंने कहा कि आज ही संयोग से मेरा उनसे मिलने का कार्यक्रम भी 30 तारीख को तय हो गया है।

भाषण के दौरान मान ने अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि तीनों पार्टियों को लोकसभा के लिए 13 उम्मीदवार भी नहीं मिल रहे हैं। इनके नेता चुनाव लड़ने से इनकार कर रहे है क्योंकि उन्हें पता है कि उनकी हार निश्चित है और आज उनकी यह दुर्गति उनके करतूतों के कारण हुई है।

उन्होंने कहा कि पिछले दो चरण में देश में करीब 190 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार इंडिया गठबंधन को करीब 120 से 125 सीटें आ रही है। इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है। आम आदमी पार्टी इस सरकार में हिस्सेदार होगी। अगली सरकार आम आदमी पार्टी के सहयोग के बिना नहीं बन सकती। हम तय करेंगे कि देश की सरकार कैसी होगी। फिर हम पंजाब को देश का नंबर-1 राज्य बनाएंगे।

उन्होंने अपने काम गिनाते हुए कहा कि पिछले दो सालों में हमने पंजाब में कई ऐतिहासिक लोकहितैषी काम किए हैं। हमने पंजाब के 90 प्रतिशत लोगों की बिजली मुफ्त की। अभी तक हमने 14 टॉल प्लाजा बंद किए, जिससे लोगों को आर्थिक बचत हो रही है। पिछली सरकार पैसे लेकर टॉल प्लाजा की अवधि बढ़ा देते थे।

सड़क पर लोगों की सुरक्षा के लिए हमने सड़क सुरक्षा फोर्स बनाया। पहले पंजाब में सड़क हादसे में रोज 17 लोगों की मौत होती थी। वहीं फरवरी मार्च की रिपोर्ट के अनुसार इस बार दो महीने में सिर्फ 33 लोगों की मृत्यु हुई। इसके अलावा हम पुलिस फोर्स के जवानों को भी सम्मान दे रहे हैं। उनके जन्मदिन पर हम मुख्यमंत्री के नाम के पत्र के माध्यम से उनको जन्मदिन की बधाई देते हैं। इससे उनको और उनके परिवार के लोगों को काफी खुशी मिलती है और वे मन लगाकर काम भी करते हैं।

इसके अलावा हमने किसानों की सुविधा के लिए उन्हें दिन में ही 11 घंटे निर्बाध बिजली की व्यवस्था की जिससे उनकी परेशानी काफी कम हुई है और समय की भी बचत हुई है। वहीं रात में हमनें कई राज्यों को बिजली बेचकर करीब 90 करोड रुपए की कमाई की है। इसके अलावा हमने बिजली और भूजल बचाने के लिए पंजाब के करीब 60 प्रतिशत इलाके में नहरी पानी पहुंचाया। अक्टूबर तक यह आंकड़ा 70 प्रतिशत हो जाएगा। उन्होंने किसानों का धन्यवाद किया कि उन्होंने उनकी अपील पर पूसा -44 की जगह गेहूं की अन्य वेरायटी को बोया।

पिछले वित्तमंत्री मनप्रीत बादल हमेशा बोलते थे कि खजाना खाली है, वहीं हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है, इसीलिए पंजाब में इतने सारे काम हो रहे हैं – मीत हेयर

यह पंजाब की पहली सरकार है जिसने चुनाव के दौरान जो वादे किए उससे ज्यादा काम किए – मीत हेयर

जनसभा को संबोधित करते हुए आप उम्मीदवार मीत हेयर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और केन्द्रीय पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह बेहद सौभाग्य की बात है कि आम आदमी पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण सीट संगरूर के लिए पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया।

उन्होंने कहा कि यह पंजाब की पहली सरकार है जिसने चुनाव के दौरान लोगों से जो वादे किए उससे ज्यादा काम करके दिखाया है। जैसे – हमने टोल प्लाजा बंद किए, सड़क सुरक्षा फोर्स बनाया, शहीदों के परिवारों को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी, प्राइवेट थर्मल पावर प्लांट खरीद आदि।

उन्होंने कहा कि पिछले सरकार के वित्तमंत्री मनप्रीत बादल हमेशा बोलते थे कि खजाना खाली है। वहीं हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इसीलिए पंजाब में इतने सारे काम हो रहे हैं। पहले जिस क्षेत्र में सरकार को 5-6 प्रतिशत कमाई होती थी, मान सरकार में अब उन्ही क्षेत्रों में 13 से 14 की कमाई हो रही है और इन पैसों से सरकार लोकभलाई के काम कर रही है। ऐसा इसलिए संभव हो सका क्योंकि मान सरकार ईमानदारी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की नीयत पर कोई शक नहीं कर सकता।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *