Har Ghar Tiranga: ग्रेटर नोएडा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज, भाजपा ने बनाई रणनीति

Har Ghar Tiranga: ग्रेटर नोएडा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज, भाजपा ने बनाई रणनीति
ग्रेटर नोएडा में भारतीय जनता पार्टी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला कार्यशाला और मासिक जिला बैठक आयोजित की गई, जिसमें अभियान की रूपरेखा, जनसहभागिता और प्रत्येक घर तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि 10 अगस्त से पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जोड़ने और प्रत्येक परिवार तक तिरंगा पहुंचाने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि यह अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
बैठक में जिला महामंत्री धर्मेंद्र भाटी, वीरेंद्र भाटी, धर्मेंद्र कोरी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।



