Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Greater Noida West: अतिक्रमण, जाम और जलभराव से परेशान ग्रीन आर्क सोसाइटी के निवासी

Greater Noida West: अतिक्रमण, जाम और जलभराव से परेशान ग्रीन आर्क सोसाइटी के निवासी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। ग्रीन आर्क सोसाइटी के निवासियों ने क्षेत्र में अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम, जलभराव, खुले नाले, ग्रीन बेल्ट में अव्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं की कमी को लेकर गंभीर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है, जिससे रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है।

रविवार को आयोजित बैठक में निवासियों ने बताया कि एक मूर्ति से ग्रीन आर्क सोसाइटी तक आने वाली सड़क के दोनों ओर रेहड़ी-पटरी और ठेले लगने से सड़क संकरी हो जाती है। वहीं, मुख्य प्रवेश द्वार के सामने अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन लंबा जाम लगता है। इससे स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और आपातकालीन सेवाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लोगों ने ग्रीन बेल्ट में असामाजिक तत्वों द्वारा शराब पीने की शिकायत भी उठाई। उनका कहना है कि इससे महिलाओं और बच्चों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। इसके अलावा आवारा पशुओं और लावारिस कुत्तों की समस्या भी लगातार बनी हुई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा रहता है।

निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में बच्चों और युवाओं के लिए खेल मैदान या स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सुविधा उपलब्ध नहीं है। सार्वजनिक परिवहन भी पर्याप्त नहीं होने के कारण लोगों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। उनका कहना है कि बस सेवा शुरू होने के बावजूद अपेक्षित सुविधा नहीं मिल रही है।

बारिश के दौरान मुख्य गेट के सामने सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिससे आवाजाही प्रभावित होती है। वहीं खुले नाले भी दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। निवासियों ने प्रशासन से नालों को ढकने, जल निकासी व्यवस्था सुधारने, अतिक्रमण हटाने और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को जल्द बेहतर बनाने की मांग की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें