उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Crime: युवती ने युवक पर जान से मारने की धमकी और पीछा करने का लगाया आरोप

Noida Crime: युवती ने युवक पर जान से मारने की धमकी और पीछा करने का लगाया आरोप

नोएडा। कासना थाना क्षेत्र में बिहार की रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौज करने और लगातार पीछा कर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार उसकी करीब एक वर्ष पहले करण पासवान नामक युवक से दोस्ती हुई थी। साइट-5 क्षेत्र में आने के बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया और वह लगातार उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती का आरोप है कि आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर परेशान करता है, अभद्र भाषा का प्रयोग करता है और उसका पीछा भी करता है।

कासना कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button