राज्यबिहारराज्य

Bihar : खेत में जानवर घुसने को लेकर महेशपुर-कठोखरी में भीषण मारपीट, आधा दर्जन घायल

Nawada (मृत्युंजय) : जिले के महेशपुर और कठोखरी गांवों के बीच शनिवार को खेत में जानवर घुसने को लेकर भीषण विवाद और मारपीट हुई। घटना पुलिस की मौजूदगी में ही खेत में हुई।

एक पक्ष के सुरेंद्र चौहान और दूसरे पक्ष के प्रवेश यादव के बीच शुरू हुए विवाद के बाद दोनों गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लाठियों-डंडों से एक-दूसरे पर हमला शुरू हो गया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए।

जख्मी सुरेंद्र चौहान ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि प्रवेश यादव के पक्ष से करीब 100 लोग खदेड़-खदेड़ कर मारने लगे। भीड़ को काबू में करने की कोशिश के बावजूद पुलिस बेबस नजर आई और लोग लगातार एक-दूसरे पर हमला करते रहे।

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button