
Patna (मृत्युंजय) : जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा है कि बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत 100 प्रतिशत मार्जिन से तय है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है।
संजय झा ने कॉमनवेल्थ खेलों में देश का मान बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भरोसा जताया कि 2034 ओलंपिक में भी भारत बड़ी संख्या में पदक जीतेगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में अब खेलों के प्रति रुचि बढ़ रही है। यही कारण है कि भारत लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। संजय झा ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बिहार में पुलिस समेत विभिन्न विभागों में सीधी नियुक्ति दी जा रही है।
इस दौरान उन्होंने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की भी तारीफ की। संजय झा ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी का खेल शानदार है और उन्होंने अपने प्रदर्शन से कई लोगों को प्रभावित किया है।