Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ‘हर-हर महादेव’ से गूंजे मंदिर

Hapur News : सावन माह के पहले दिन गुरुवार को हापुड़ और गढ़-ब्रजघाट क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए मंदिरों में लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे दिन मंदिर परिसर ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजते रहे।

जिले के प्रमुख सबली मंदिर में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके अलावा चंडी मंदिर, माहेश्वरी मंदिर, नलकूप मंदिर और आवास विकास स्थित शिव मंदिर में भी दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। पुराना बाजार स्थित बाबा बख्तावर नाथ मंदिर और गांव छपकौली के शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

सावन के पहले दिन से जिले में कांवड़ यात्रा की रौनक भी बढ़ने लगी है। विभिन्न मार्गों पर कांवड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार होने के कारण मंदिर समितियों और प्रशासन ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर परिसरों में साफ-सफाई, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है, ताकि भक्त शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सकें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें