राज्यबिहारराज्य

Bihar : बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा और जनसुराज कार्यकर्ताओं में झड़प, मतदान केंद्र के बाहर तनाव

Patna (मृत्युंजय) : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान किदवईपुरी के एक मतदान केंद्र के बाहर भाजपा और जनसुराज के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में झड़प की स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बीचबचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की तत्परता से मामला और बढ़ने से टल गया।

मतदान केंद्र के आसपास सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Related Articles

Back to top button