Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Bihar : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का उद्घाटन

Bhagalpur (मृत्युंजय) : सुल्तानगंज में जिला प्रशासन द्वारा नमामि गंगा घाट पर आयोजित श्रावणी मेला उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने श्रावणी मेला पुस्तक का लोकार्पण और श्रावणी मेला मोबाइल एप का शुभारंभ भी किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन विभाग के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार, बांका सांसद गिरधारी यादव, भागलपुर सांसद अजय मंडल, विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल, नाथनगर विधायक मिथुन यादव, कहलगांव विधायक शोभानंद मुकेश, एमएलसी विजय कुमार सिंह, एमएलसी एन. के. यादव और जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मौजूद थे। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने सभी अतिथियों का पुष्प, पौधा और मोमेंटो देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई।

इस मौके पर स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल ने श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेला का दर्जा देने, सुल्तानगंज को अनुमंडल बनाने, अंगिका भाषा को विषय कोड में शामिल करने और शाहकुंड प्रखंड में चांदन पुल निर्माण की मांग करते हुए मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। मंत्री और सांसदों ने भी विधायक की मांगों का समर्थन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 31 दिसंबर 2027 तक अगुवानी-सुल्तानगंज गंगा पुल बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज से देवघर तक फोरलेन का काम जल्द शुरू कराया जाएगा और सुल्तानगंज में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का निर्माण भी शीघ्र प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि पूरे बिहार में 501 मॉडल स्कूल खोले गए हैं। छात्रों को नीट और जेईई की तैयारी कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे बिहार में एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देने की बात कही थी। उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष पूरे बिहार में एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सभी कार्य प्रधानमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों से संभव हो पा रहे हैं।

इस अवसर पर एनडीए के वरिष्ठ कार्यकर्ता और जिले के सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें