उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में एनएच-9 पर भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, 8 घायल

Hapur News : जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-09 पर स्याना चौपला के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। दिल्ली से बिजनौर जा रही एक स्कॉर्पियो कार के सामने अचानक गाय आ जाने पर उसे बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पलट गई और सड़क की दूसरी ओर से आ रही एक अर्टिगा कार से टकरा गई।

इस हादसे में 3 व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के बाद एनएच-09 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया।

बाइट : विनीत भटनागर (एएसपी हापुड़)

https://we.tl/t-eTG1KpKkAHTo3EEd

Related Articles

Back to top button