Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

नोएडा में व्यापारी कर रहे मतदान के प्रति जागरूक

उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा के अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने जनपद गौतमबुद्ध नगर जिले के व्यापारियों से अपील की है
उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा के अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने जनपद गौतमबुद्ध नगर जिले के व्यापारियों से अपील की है

अमर सैनी

नोएडा। उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा के अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने जनपद गौतमबुद्ध नगर जिले के व्यापारियों से अपील की है कि वो आगामी 26 अप्रैल 2024 को अधिक से अधिक संख्या में पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोटिंग करें। साथ ही व्यापारी एक ऐसे प्रत्याशी को चुनें, जो उनकी समस्याओं का निस्तारण कर सके।
नरेश कुच्छल ने कहा कि व्यापारी एक ऐसे प्रत्याशी चुनें, जो व्यापारी के हित में फैसले ले सके। जो अपने परिवार से ऊपर उठकर हर नागरिक के बारे में सोचे। जो क्षेत्र के विकास के लिए दमदार मुद्दे उठा सके। जो हर वर्ग के लोगों के साथ सीधा संपर्क साध सके। जो किसी की कठपुतली नहीं बने। जो शिक्षित हो, बेबाक हो, कर्मठ हो व निर्णायक हो ।आज यही समय की मांग भी है। उन्होंने कहा कि जो प्रत्याशी जाति, धर्म, वर्ग, संगठन और पार्टी से ऊपर उठकर लोगों से सीधा संपर्क नहीं करे, क्षेत्र के विकास पर स्पष्ट घोषणा- पत्र नहीं दे, उसे वोट नहीं दें।
उन्होंने बताया कि चुनाव में शिक्षित और सेवा की भावना रखने वाले उम्मीदवारों को ही वोट देना चाहिए। साथ ही प्रत्याशियों की सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बल्कि उनकी सेवा भावना भी देखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें खुद जागरूक होने की जरूरत है कि हम जिन्हें वोट दें, वह सही उम्मीदवार हो। नरेश कुच्छल ने बयान में कहा कि लोकतंत्र में वोट डालना हर वोटरों का कर्तव्य और जिम्मेदारी बनती है। इसलिए 26 अप्रैल को द्वितीय चरण में होने जा रहे लोकसभा के चुनाव में प्रत्येक व्यापारी मतदाता उस अधिकार का प्रयोग करें जो कि समाज, राज्य और देश की भलाई के लिए बहुत जरूरी है। जितना ज्यादा मतदान होगा, हमारा लोकतंत्र भी उतना ही ज्यादा मजबूत होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *