Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा- सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, केवल कागजी प्रगति नहीं चलेगी

Hapur News : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शनिवार शाम 5 बजे विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अमरोहा लोकसभा सांसद कंवर सिंह तंवर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल कागजी प्रगति पर्याप्त नहीं होगी।

सांसद तंवर ने विभागीय अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और फील्ड में जाकर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि योजनाओं की जमीनी हकीकत जानना अत्यंत आवश्यक है।

बैठक से पूर्व सांसद ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित ‘कांवड़ प्रेरणा स्टॉल’ का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने विकास भवन परिसर में जिला कार्यक्रम विभाग द्वारा संचालित डे-केयर सेंटर का भी शुभारंभ किया। यह सेंटर कामकाजी महिलाओं को अपने बच्चों की देखभाल की सुविधा प्रदान करेगा।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, विद्युतीकरण, मनरेगा, कौशल विकास मिशन, समाज कल्याण, शिक्षा, परिवहन, जल निगम और नेशनल हाईवे सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

सांसद ने जल जीवन मिशन के तहत शत-प्रतिशत घरों तक नल कनेक्शन पहुंचाने, आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने, अपात्र किसानों से वसूली और पात्र किसानों का पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित सड़क और विद्युत परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी बल दिया। सांसद ने कहा कि विभाग अपने कार्यों की जानकारी संबंधित जनप्रतिनिधियों को नियमित रूप से उपलब्ध कराएं।

जिलाधिकारी कविता मीना ने सभी विभागाध्यक्षों को बैठक में दिए गए निर्देशों का 15 दिन के भीतर अनुपालन सुनिश्चित करने और साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें