Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

इंटर में फेल होने पर फांसी लगाकर दी जान

दनकौर कस्बे के एक छात्र ने 12वीं में फेल होने पर फांसी का फंदा लगाकर शनिवार देर रात आत्महत्या कर ली
दनकौर कस्बे के एक छात्र ने 12वीं में फेल होने पर फांसी का फंदा लगाकर शनिवार देर रात आत्महत्या कर ली

अमर सैनी

नोएडा। दनकौर कस्बे के एक छात्र ने 12वीं में फेल होने पर फांसी का फंदा लगाकर शनिवार देर रात आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि दनकौर के बिहारी लाल इंटर कॉलेज का छात्र गुलशन 12वीं में पढ़ता था। शनिवार को जब परीक्षा परिणाम आया तो वह फेल हो गया। फेल होने पर दुखी छात्र ने अपने कमरे में शनिवार की दिन रात फांसी का फंदा लटक कर जान दे दी। परिजन घर पर आए तो घटना की जानकारी हुई।

गुलशन अपने पिता डालचंद के साथ कस्बे के गढ़ी मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था। गुलशन के माता पिता मेहनत मजदूरी करते थे। यह भी बताया गया है कि गुलशन ने सुबह को ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट अपलोड किया था। पोस्ट में लिखा था कि काफी दिनों से जिसका इंतजार था, आज वह परिणाम जारी होने वाला है। यदि पास हो गया तो ठीक है, वरना अलविदा। इसके बावजूद भी उसके चहेते और परिचित लोगों ने इस संदेश को गंभीरता से नहीं लिया। सुबह जब मैसेज अपलोड किया गया तो उसके चहेते उस पर नजर रखकर उसे आत्महत्या करने से बचा सकते थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर की साइबर सेल भी मृतक के इंस्टाग्राम के इस चेतावनी मैसेज को नोटिस नहीं कर पाई। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *