Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

सीजीएचएस रिकॉर्ड को आभा आईडी से लिंक करना पूर्णतया सुरक्षित :सरकार

-ड्राइविंग लाइसेंस और यूपीएससी समेत धार्मिक यात्राओं में किया जा सकेगा आभा आईडी का इस्तेमाल
-ड्राइविंग लाइसेंस और यूपीएससी समेत धार्मिक यात्राओं में किया जा सकेगा आभा आईडी का इस्तेमाल

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (टॉप स्टोरी न्यूज नेटवर्क): आभा या एबीएचए पूरी तरह से आधार संख्या पर आधारित एक अद्वितीय स्वास्थ्य आईडी है जिसे कोई व्यक्ति या संस्थान न तो अपने सिस्टम पर सहेज सकता है और न ही स्टोर कर सकता है। ऐसा करने के लिए उसे आधार वॉल्ट और अन्य सुरक्षा प्रणालियों को लागू करने की जरूरत होगी जो आवेदक की मंजूरी के बिना बिल्कुल असंभव है।

केंद्र सरकार ने कहा कि सीजीएचएस कार्ड को आभा आईडी से लिंक करना या सीजीएचएस रिकॉर्ड को एबीएचए नंबर से जोड़ना पूर्णतया सुरक्षित है। सरकार के मुताबिक आभा आईडी किसी भी तरह से पैसे ट्रैक करने का कोई गुप्त तरीका नहीं है और न ही यह सरकार की किसी मौद्रिक या राजकोषीय योजना से जुड़ा है। इसे प्रजनन और बाल स्वास्थ्य (आरसीएच), गैर-संचारी रोग (एनसीडी), निक्षय, यू-विन (सार्वभौमिक-टीकाकरण), ई-संजीवनी (टेली परामर्श), प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई), पोषण (आंगनवाड़ी) जैसे सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों में शुरू किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कई लोग ऐसी स्थितियों में रहे हैं जहां अस्पताल रिकॉर्ड अपने पास रखते हैं, जिससे बार-बार परीक्षणों पर समय और पैसा बर्बाद होता है। स्वास्थ्य रिकॉर्ड को एबीएचए से जोड़ने से रोगी या सीजीएचएस लाभार्थी के स्वास्थ्य संबंधी दस्तावेज मोबाइल फोन में उपलब्ध हो सकेंगे। एबीएचए अंततः प्रत्येक स्वास्थ्य सुविधा पर सभी भारतीय नागरिकों पर लागू होगा। इसे चार धाम यात्रा स्क्रीनिंग, महा-कुंभ स्क्रीनिंग, यूपीएससी और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए चिकित्सा परीक्षा, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए चिकित्सा परीक्षा आदि में भी इस्तेमाल किया सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *