Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

कर्मचारियों ने मालिक की बेटी की बनाई अश्लील वीडियो, फेसबुक पर की वायरल

ग्रेटर नोएडा में कर्मचारियों ने अपने मालिक की बेटी की पहले चुपके से अश्लील वीडियो बनाई
ग्रेटर नोएडा में कर्मचारियों ने अपने मालिक की बेटी की पहले चुपके से अश्लील वीडियो बनाई

अमर सैनी

नोएडा : ग्रेटर नोएडा में कर्मचारियों ने अपने मालिक की बेटी की पहले चुपके से अश्लील वीडियो बनाई। फिर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उसे वायरल कर दिया। इस मामले को लेकर पीड़ित ने थाना सूरजपुर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि टेलर की दुकान करने वाले एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शकीरा उर्फ नसरुद्दीन और संजय उसकी दुकान पर काम करते हैं। पीड़ित के अनुसार दोनों ने पहले चुपके से उसकी बेटी की अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाकर उसे वायरल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने दोनों से वीडियो वायरल करने का कारण पूछा तो आरोपियों ने उनके साथ
उन्होंने गाली-गलौज कर उसको जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़ित पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *