Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

ग्रेटर नोएडा में हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

थाना दादरी पुलिस ने एक हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है
थाना दादरी पुलिस ने एक हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है

अमर सैनी

नोएडा। थाना दादरी पुलिस ने एक हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़ा गया आरोपी बाइक के जरिए हथियारों की तस्करी करता था। गैंगस्टर एक्ट में वांक्षित चल रहे आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी पर 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

थाना दादरी पुलिस ने बुधवार को गांव दतावली के पास खाली पड़ी अंसल की निर्माणाधीन बिल्डिंग से एक आरोपी को गरफ्तार किया है। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। पकड़ा गया इसी बिल्डिंग में हथियार बनाने की फैक्ट्री चला रहा था। आरोपी की पहचान जावेद उर्फ जाबर निवासी निवासी कठहैरा रोड नई आबादी कस्बा व थाना दादरी के रूप में हुई है । पकड़ा गया आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांक्षित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी जावेद पुत्र अनवर के साथ मिलकर अवैध तमंचे बनाते हैं। इसके बाद बाइक के जरिए हथियारों की तस्करी कर मुनाफा कमाते थे। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि 1 जनवरी 2024 को पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना दादरी में लूट और धोखाधड़ी से विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। जिसके बाद उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जांच कर रही पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *