Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

मंदिरों में मां कालरात्रि के दर्शन करने उमड़े भक्त

चैत्र नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को मंदिरों में मां कालरात्रि का पूजन किया गया
चैत्र नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को मंदिरों में मां कालरात्रि का पूजन किया गया

अमर सैनी

नोएडा। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को मंदिरों में मां कालरात्रि का पूजन किया गया। मंदिरों में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों ने घरों में भी मां कालरात्रि की विधि विधान से पूजा की।
सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-2 लाल मंदिर, सेक्टर-100 वोडा महादेव मंदिर, सेक्टर-71 शिव शक्ति मंदिर, सेक्टर-62 बालक नाथ मंदिर, सेक्टर-22 स्थित दुर्गा मंदिर, सेक्टर-49 स्थित प्राचीन सनातन मंदिर, बिसरख स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचने लगे। सेक्टर-20 श्रीहनुमान मंदिर में भक्तों ने चंदन, रोली, सिंदूर, फल और पान से माता की पूजा की। सनातन धर्म मंदिर के पूजारी हरेद्र नाथ दुबे ने बताया कि 16 अप्रैल को अष्टमी और 17 अप्रैल को नवमी होगी। अष्टमी को मंदिर में फूल से मां का शृंगार किया जाएगा। नवमी पर मां को 56 भोग लगाए जाएंगे। इसके अलावा भजन -कीर्तन का आयोजन भी होगा। अष्टमी पर कन्या पूजन की तैयारी के चलते सोमवार को बाजारों में रौनक रही। लोगों ने कन्याओं को भेंट करने के लिए बर्तन और गिफ्ट खरीदे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *