Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शैनी दास की मौत बनी पहेली

पिता ने लगाया मर्डर का आरोप, पुलिस ने किया इंकार
पिता ने लगाया मर्डर का आरोप, पुलिस ने किया इंकार

अमर सैनी

नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी 2 के 14 एवेन्यू सोसायटी में 22 फरवरी के एक युवती का शव उसके फ्लैट में मिला था। इस मामले में मृतका के पिता अभी भी इंसाफ को लेकर दर-दर भटक रहे हैं। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी का मर्डर किया गया है। इस पूरे मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। पिता ने पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली शैनी दास ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी 2 के 14 एवेन्यू सोसायटी में रहती थी। वह सेक्टर 60 स्थित एक नामी कंपनी में नौकरी करती थी। 22 फरवरी को उसका शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की बात सामने आई थी। लेकिन मृतका के पिता शांतनु दास ने इसे मर्डर बताया। पिता ने शैनी के साथ नौकरी करने वाले दो लोग और उनके दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में पिता ने 9 अप्रैल को ऑनलाइन एफआईआर कराई है। उन्होंने अजय राय, सूरज सिंह, प्रशांत और रिषभ सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। इसके अलावा एक अज्ञात युवती का भी एफआईआर में जिक्र किया गया है। पिता शांतनु ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस कमिश्नर से लेकर आईओ से भी कई बार मुलाकात कर चुके हैं। यहीं सेन्ट्रल नोएडा डीसीपी से भी मिलकर सोसायटी की कई फुटेज उन्हें दे चुके हैं। लेकिन आज कोई कार्रवाई नहीं की है। पिता का कहना है कि उनकी बेटी तो चली गई, लेकिन आज तक साफ नहीं हो पाया है कि आखिर उसकी मौत का अभी तक पता नहीं चल पाया।

पिता बोले- सुसाइड की कहानी है झूठी
पिता ने बताया कि पुलिस का कहना है कि उनकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। आखिर उनकी बेटी आत्महत्या क्यों करेगी। वह 21 फरवरी की सुबह बंगाल से ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सोसायटी पहुंची थी। वह अपने केरियर को लेकर काफी सोच-विचार कर रही थी। उसे काफी आगे तक जाना था। पिता का कहना है कि वह सुसाइड नहीं कर सकती है। सुसाइड की कहानी झूठी गढ़ी गई है।

जर्मनी से एमबीए करना चाहती थी शैनी
पिता शांतनु ने बताया कि उनकी बेटी एमबीए करना चाहती थी। वह जर्मन भाषा की अच्छी जानकार थी। वह जल्द ही जर्मन से एमबीए करने की तैयारी कर रही थी। जब वह उनसे मिलने से पश्चिम बंगाल आई तो उसने कहा था कि उसके सपने काफी बड़े हैं। वह जल्द ही इसे पूरा करेगी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि फ्लैट का दरवाजा तोड़कर ही शव को निकाला गया था। पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई थी। युवती ने सुसाइड किया था। इस मामले में ऑनलाइन कराई गई एफआईआर की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *