Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की वेदांतम सोसायटी में हादसा, सेटरिंग का हिस्सा मार्केट में गिरने से मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी टू सेक्टर 16 सी में स्थित रेडिकोन वेदांतम सोसायटी में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी टू सेक्टर 16 सी में स्थित रेडिकोन वेदांतम सोसायटी में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी टू सेक्टर 16 सी में स्थित रेडिकोन वेदांतम सोसायटी में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, सोसायटी की मार्केट के ऊपर बिल्डर द्वारा स्टूडियो अपार्टमेंट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान सेटरिंग की लकड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर मार्केट में गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान वहां कोई नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि वेदांतम बिल्डर द्वारा निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है ना ही सेफ्टी नेट लगाया गया है ना ही मार्केट के ऊपरी हिस्से पर बैरिकेडिंग की गई है। जिसकी वजह से शनिवार सुबह सेटरिंग का एक बहुत बड़ा लकड़ी का सांचा नीचे मार्केट में जा गिरा। गनीमत यह रही कि उस समय जैसा की मार्केट ऑनर्स ने बताया कि भीड़भाड़ कम थी दुकाने खुल ही रही थी और एक आदमी उस समय वहां से गुजर रहा था। उसके गुजरने के बाद ही अचानक यह हादसा हुआ है। आरोप है कि यह निर्माण सेफ्टी नॉर्म्स को बिल्कुल ताक पर रखकर किया जा रहा है। वहीं जब इस संबंध में बिल्डर का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इस घटना के बाद सोसाइटी के निवासी और मार्केट ऑनर्स बहुत ही डरे हुए हैं। इस घटना से क्योंकि सोसाइटी निवासी और बच्चे महिलाएं कोई भी मार्केट में सामान लेने के लिए जाता है इस तरह की लापरवाही से किसी की भी जान जा सकती थी। नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने एक्स पर अधिकारियों को अवगत कराते हुए लिखा है कि बिल्डर द्वारा सेफ्टी नॉर्म्स का पालन नहीं किया जा रहा है ऐसे में कोई भी घटना हो सकती इसका संज्ञान लेकर कार्यवाही की मांग की है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *