Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

नोएडा में हर महीने 4 सेक्टर होंगे “गार्बेज फ्री”

नोएडा में हर महीने चार सेक्टरों को जीरो गार्बेज सेक्टर बनाने का टारगेट तय किया गया
नोएडा में हर महीने चार सेक्टरों को जीरो गार्बेज सेक्टर बनाने का टारगेट तय किया गया

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में हर महीने चार सेक्टरों को जीरो गार्बेज सेक्टर बनाने का टारगेट तय किया गया है। इससे पूरे शहर को जीरो गार्बेज सिटी बनाया जाएगा। इसके निर्देश सीईओ ने जन स्वास्थ्य विभाग के साथ एक बैठक में दिए। सीईओ लोकेश एम ने साफ-सफाई को लेकर सख्त रुख अपना रखा है। उन्होंने कहा कि सभी मुख्य मार्ग , फुटपाथ और सर्विस रोड पर विशेष अभियान चलाकर जंगली घास, झाड़ियां की सफाई 10 दिन में पूरी कर ली जाए। अन्यथा ठेकेदार कंपनी पर भारी जुर्माना और उनको ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। सभी सफाई कर्मी वर्दी में ही कार्य स्थल पर मौजूद रहेंगे। जो भी अपने ड्यूटी टाइम और वीट एरिया में नहीं मिला उसको सीधा हटा दिया जाएगा। सभी परियोजना अभियंता , अवर अभियंता और स्वास्थ्य निरीक्षक सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक फील्ड पर रहकर सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित कराएंगे। अगर उनके क्षेत्र में कूड़े के ढेर अथवा सफाई में कमी मिली तो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। जिन सोसाइटी में बल्क वेस्ट जनरेट निकलता है और अपना कूड़ा , गंदा पानी नालों में डाला जा रहा है उनका सर्वे किया जाए उनको नोटिस जारी किया जाए और कठोर कार्यवाही की जाए। नोएडा में अलग-अलग सेक्टरों में विकेंद्रीय कृत म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट के निपटारे के लिए 40-40 टन क्षमता के 5 प्रोसेसिंग प्लांट का प्रस्ताव तैयार किया जाए। नोएडा के सभी नालों में बार स्क्रीन लगाकर फ्लोटिंग मटेरियल को निकालने का काम किया जाए। आरडब्ल्यूए के साथ बैठक कर निवासियों को कूड़े को अलग-अलग करके देने के लिए बताया जाए। गांव में डोर टू डोर वाहनों की संख्या को बढ़ाया जाए। सेक्टर-18 व अन्य मुख्य बाजारों को साफ रखा जाए। यदि यहां कूड़ा पाया गया तो संबंधित संविदाकार , अवर अभियंता और सुपरवाइज़र के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही 15 दिनों में सभी नालों को साफ किया जाए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *