Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

फर्नीचर की बंद कंपनी में भीषण आग लगी

सेक्टर-10 स्थित फर्नीचर की बंद कंपनी में बुधवार देर रात आग लग गई। आग का दायरा बढ़ता देख लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी
सेक्टर-10 स्थित फर्नीचर की बंद कंपनी में बुधवार देर रात आग लग गई। आग का दायरा बढ़ता देख लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-10 स्थित फर्नीचर की बंद कंपनी में बुधवार देर रात आग लग गई। आग का दायरा बढ़ता देख लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से आग पर करीब एक घंटे में काबू पाया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, कंपनी के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि बुधवार देर रात सेक्टर-10 स्थित सी ब्लॉक की बंद फर्नीचर की कंपनी में आग लगने की सूचना मिली। इस सूचना के बाद मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची तो पता चला कि कंपनी के भूतल पर आग लगी है। इसके बाद दमकल की गाड़ियों की मदद से आग को बुझाया गया। आग लगने की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। इस दौरान घटनास्थल पर भीड़ जमा रही। लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिस समय आग लगी, कंपनी के अंदर कोई मौजूद नहीं था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *