Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

15-16 को दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग करेंगे मतदान

गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल से पहले 15 व 16 को मतदान होगा
गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल से पहले 15 व 16 को मतदान होगा

अमर सैनी

नोएडा। गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल से पहले 15 व 16 को मतदान होगा। दो दिनों में दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र के लोग मतपत्र का इस्तेमाल करेंगे। पोलिंग पार्टियां घर-घर जाकर मतदान कराएंगी। मतपत्रों की पेटी को स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। वहीं, लोकसभा सीट के सिकंदराबाद व खुर्जा विधानसभा क्षेत्र में 13 और 15 अप्रैल को मतदान होगा।

भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार लोकसभा चुनाव में दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर पर मतदान की सुविधा दी है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के पांच विधानसभा क्षेत्रों में करीब 32 हजार मतदाता दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि नोएडा, दादरी और जेवर में 15 व 16 अप्रैल को मतदान होगा। इन दो दिनों में सहमति देने वाले लोगों को घर पर मतपत्र से मतदान करने की सुविधा मिलेगी। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इस संबंध में सभी राजनीतिक पार्टियां और प्रत्याशी इस प्रक्रिया को देख सकते हैं। अगर कोई मतदाता कोविड से संक्रमित है तो उसे घर पर ही मतदान करने का मौका दिया जाएगा। सिकंदराबाद और खुर्जा में 13 और 15 अप्रैल को मतदान होगा। यहां मतदान कराने की जिम्मेदारी बुलंदशहर प्रशासन की है। मतदान के बाद मत पत्रों को सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। सामान्य मतदान 26 अप्रैल को होगा।

बीस टीमों पर होगी जिम्मेदारी

घर-घर मतदान कराने के लिए कुल बीस पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है। नोएडा में 8, दादरी में 3 व जेवर में 9 टीमें घर-घर जाकर मतदान कराएंगी। एक टीम में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर और वीडियोग्राफर होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *