Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

होम्योपैथी की दवा होती है सौम्य : बीके साहू

-यह शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली को भी देती है बढ़ावा
-यह शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली को भी देती है बढ़ावा

संतोष सूर्यवंशी

नई दिल्ली,10 अप्रैल (टॉप स्टोरी न्यूज नेटवर्क): एलर्जी, अस्थमा, गठिया, पाचन विकार और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं जैसी पुरानी बीमारियों के लिए समाज में होम्योपैथिक उपचार की काफी मांग है। होम्योपैथिक दवा न सिर्फ सौम्य होती है बल्कि शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली को भी बढ़ावा देती है। यह बातें जग प्रवेश चंद्र अस्पताल के आयुष विभाग में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके साहू ने विश्व होम्योपैथी दिवस पर कही।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, होम्योपैथी ने एक वैकल्पिक चिकित्सा के रूप में लोकप्रियता और स्वीकृति हासिल कर ली है। खासकर भारत के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में, जहाँ पचास फीसद आबादी इसकी प्रभावशीलता में विश्वास करती है। यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित है। डॉ साहू ने कहा, होलिस्टिक इलाज चाहने वाले व्यक्ति होम्योपैथी को एक मूल्यवान स्वास्थ्य सेवा विकल्प के रूप में तेजी से अपना रहे हैं। होम्योपैथिक पद्धति से व्यक्तियों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा दिया जा सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *