Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Kanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगीVaranasi : बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलोBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने की चौपाल, 1 नवंबर को दिल्ली में रैली में पहुंचने का किया आह्वानLucknow : योगी सरकार का शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर, यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए 7,526 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारीLucknow : योगी सरकार में महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का सम्मान, लखनऊ में गोमती तट पर स्थापित हुई प्रतिमाAyodhya : सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथनPolice Traffic Booths: यमुना सिटी में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए बनेंगे हाईटेक पुलिस व ट्रैफिक बूथ

दंपति ने प्लॉट के नाम पर की 14.51 लाख रुपये की धोखाधड़ी

दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना फेज 2 में गुलाम नबी आजाद और उसकी पत्नी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना फेज 2 में गुलाम नबी आजाद और उसकी पत्नी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

अमर सैनी

नोएडा: दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना फेज 2 में गुलाम नबी आजाद और उसकी पत्नी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दंपति ने 300 गज के प्लॉट के नाम पर 14.51 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने दंपति के खिलाफ थाना फेज पुलिस से शिकायत की। लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर गुलाम नबी आजाद और उसकी पत्नी पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
दिल्ली के संगम विहार निवासी मनोज कुमार पांडेय के मुताबिक 25 मई 2022 को उनकी मुलाकात थाना फेज 2 क्षेत्र के ककराला गांव में रहने वाले गुलाम नबी आजाद से हुई। मनोज कुमार का कहना है कि गुलाम ने उन्हें 300 वर्ग गज का एक प्लॉट दिखाया, जिसकी कीमत 26 लाख 40 हजार रुपये बताई गई। सौदा सही लगने से उन्होंने बयाना के तौर पर गुलाम को 25 हजार रुपये और उसकी पत्नी नाजनीन तबस्सुम 26 हजार रुपये दे दिए। गुलाम ने उन्हें 6 महीने में रजिस्ट्री कराने का समय दिया। इस बीच उन्होंने अपने पिता मणीराम पांडेय और पत्नी शालिनी पांडेय और विभिन्न तरीके से गुलाम और उसकी पत्नी को सितम्बर 2022 तक 14.51 लाख रुपये दे दिए। इस बीच गवाह के तौर पर गौतम शर्मा भी मौजूद रहे थे। पीड़ित का कहना है कि गुलाम नबी आजाद ने जिस जमीन को अपना बताया था दरअसल वह जमीन गुलाम की थी ही नहीं। धोखाधड़ी का पता चलने पर उन्होंने गुलाम से पैसा वापस मांगा। पहले गुलाम उन्हें टरकाता रहा। कुछ दिनों बाद उसने पैसा लौटाने से मना कर दिया। उन्होंने इस मामले की शिकायत थाना फेज 2 पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गुलाम नबी आजाद और उसकी पत्नी नाजनीन तबस्सुम पर मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *